
उदित वाणी, जमशेदपुर: टीएसडीपीएल कंपनी की मान्यता प्राप्त यूनियन टीएसपीडीएल कर्मचारी यूनियन के चुनाव के बाद सोमवार को प्रबंधन और यूनियन की पहली बैठक गोलमुरी क्लब में हुई. बैठक में यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय और प्रबंधन के सीएचआरओ अमिताभ झा मौजूद थे. टाटा स्टील से आए अमिताभ झा ने यूनियन और प्रबंधन की मजबूती पर बल दिया और आने वाली चुनौतियों से अवगत करवाया. साथ ही यूनियन के सहयोग और सकारात्मक पहल करने की बात कही. वहीं राकेश्वर पांडेय ने कहा कि कर्मचारियों के हित का ध्यान रखना और प्रबंधन के सकारात्मक पहल का स्वागत करना यूनियन की जिम्मेवारी है. लॉन्ग सर्विस अवॉर्ड कार्यक्रम के बारे में विस्तार से चर्चा की गई. बैठक में प्रबंधन की ओर से अमिताभ झा, जीएम अश्वनी झा, चीफ आई आर शुभमय मजूमदार, हेड एच आर शेखर झा, एजीएम जयदेव चांद, प्लांट हेड शुभाशीष चटर्जी, एसएन सिंह, ओ पी राव, डी साहा, यूनियन की ओर से अमन सिंह, दिनेश कुमार, संजीव सिंह, एसबी राणा, सचिदानंद, रमेश चौधरी, आर रवि राव, अनीश झा, राकेश कुमार, रंजन मिश्रा, यूनिट एच आर प्रियंका सिंह, कृष्णा, गौरव आदि उपस्थित थे.

