उदित वाणी, आदित्यपुर : थाना प्रभारी के निदेशानुसार, कई वर्षों से फरार चल रहे आरआईटी थाना कांड संख्या- 288/11, S.T No. – 101/13(s) के इश्तिहार वारंटी आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत नीमपाड़ा निवासी स्व शंकर माँझी के पुत्र बब्लू घासी उर्फ बब्लू करुआ के घर पर विधिवत छापामारी की गई.
हालाँकि इश्तिहार वारंटी को अनुपस्थित पाया गया. उसके बाद आस-पास के स्थानीय ग्रामीणों को सूचित करते हुए विधिवत डुगडुगी-ढ़ोल बजा कर, दो गवाहों के समक्ष उक्त अभियुक्त के घर पर चस्पा कर इश्तिहार का तामिला कराया गया. इश्तिहार तामिला कराने में पुअनि अनिरुद्ध कु0 सिंह, आ/102 हृदय कुमार सिंह एवं गृहरक्षक चालक आ0/13121 मनीष कुमार सिंह उपस्थित थे.
Advertisement
<


