उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील में जॉब रोटेशन और करियर प्लानिंग पहल के तहत 15 जुलाई 2026 से संगठनात्मक बदलाव किए गए हैं. इसके अंतर्गत जमशेदपुर स्थित मैकेनिकल मेंटेनेंस विभाग में बदलाव किया गया है. डब्ल्यूआरएम मैकेनिकल मेंटेनेंस के हेड मो. परवेज कैसर का तबादला सीआरएम बारा में मिल्स मैकेनिकल मेंटेनेंस के हेड मेंटेनेंस पद पर किया गया है.
नए पद पर वे कार्य संचालन (ऑपरेशनल) मामलों में चीफ मैकेनिकल मिल्स को तथा प्रशासनिक मामलों में चीफ कोल्ड रोलिंग कॉम्प्लेक्स वेस्ट को रिपोर्ट करेंगे. वे जमशेदपुर से ही अपना कार्य जारी रखेंगे. इसके अलावा गिलियन एन. मिरांडा, हेड फाइनेंस, ग्लोबल वायर्स इंडिया एवं फाइनेंशियल कंट्रोलर वायर्स को अपने वर्तमान पद के अतिरिक्त एचआरपीजीएल प्रोजेक्ट, सीआरसी वेस्ट की वित्तीय आवश्यकताओं की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है.
इस अतिरिक्त भूमिका में वे अपने मौजूदा स्तर पर कार्य करेंगी और चीफ फाइनेंस ई एंड पी तथा कैपिटल प्लानिंग को रिपोर्ट करेंगी. वे गोरेगांव से ही अपना कार्य जारी रखेंगी. ये बदलाव टाटा स्टील के कर्मचारियों के करियर विकास, अनुभव विस्तार और संगठनात्मक मजबूती के उद्देश्य से किए गए हैं.


