उदित वाणी, जमशेदपुर : सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से “हस्तशिल्प निर्यात विपणन” विषय पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन 17 जून (बुधवार) को शाम 5 बजे से 7 बजे तक चैंबर भवन स्थित पारिख हॉल में किया जाएगा. यह कार्यक्रम एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फॉर हैंडीक्राफ्ट्स के सहयोग से जिला उद्योग केंद्र जमशेदपुर एवं सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के संयुक्त प्रयास से आयोजित हो रहा है.
कार्यक्रम में टेक्सटाइल, हथकरघा और हस्तशिल्प क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों, निर्यातकों तथा व्यवसायियों को निर्यात बाजार की संभावनाओं, विभिन्न सरकारी योजनाओं, अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच और प्रभावी विपणन रणनीतियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी.
चैंबर ने टेक्सटाइल, हथकरघा एवं हस्तशिल्प क्षेत्र से संबंधित सभी उद्यमियों एवं इच्छुक सदस्यों से अपील की है कि वे कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इसका लाभ उठाएं. यह जागरूकता कार्यक्रम स्थानीय हस्तशिल्प उद्यमियों को निर्यात क्षेत्र में नई संभावनाओं से जोड़ने और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.


