
उदित वाणी, कोलाबीरा : गम्हरिया थाना क्षेत्र के लार्ज सेक्टर स्थित कपारो इंजीनियरिंग कंपनी के बाहर से स्कूटी चोरी हो गई. छोटा गम्हरिया निवासी असीम मुखर्जी ने बताया कि वे काम से पास की कैंटीन में गए थे और अपनी स्कूटी बाहर खड़ी कर गए थे. लौटने पर देखा कि स्कूटी गायब थी. काफी तलाश के बाद भी स्कूटी का कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद उन्होंने गम्हरिया थाना में शिकायत दर्ज कराई है.
आरकेएफएल परिसर से भी बाइक चोरी
वहीं, आदित्यपुर थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र स्थित आरकेएफएल तीन व चार के बीच से प्रदीप मान नामक कामगार की बाइक चोरी हो गई. प्रदीप मान ने बताया कि काफी तलाश के बाद भी बाइक का कुछ पता नहीं चला. उन्होंने अज्ञात के खिलाफ आदित्यपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है.
पुलिस कर रही है जांच
दोनों मामलों में संबंधित थाना पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं की जांच शुरू कर दी है. घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके. इलाके में बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोग चिंतित हैं.

