उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड (टीएसडीपीएल) में नए साल में कई बदलाव होंगे. इसे लेकर गुरुवार को कैंटीन और मेडिकल कमेटी की अलग-अलग बैठक हुई. कैंटीन कमेटी की बैठक में मेनू में अंडा और पनीर शामिल करने का प्रस्ताव दिया गया. साथ ही कैंटीन की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने, टीवी लगाने का भी प्रस्ताव दिया गया. प्रबंधन ने कैंटीन के वेंडर के बदले जाने की जानकारी यूनियन को बैठक में दिया. मेडिकल कमेटी की बैठक में यूनियन ने प्रबंधन को बताया कि कई ऐसे कर्मचारी हैं, जिन्हें इलाज कराने के बाद खर्च हुई राशि का अब तक भुगतान नहीं किया गया है. प्रबंधन ने जल्द ही इसके भुगतान कर दिए जाने का आश्वासन दिया. बैठक में बेहतर मेडिकल सुविधाओं के लिए मेडिकल बीमा एजेंसी को बदलने की बात हुई. इसके अलावा भी कई मुद्दों पर चर्चा हुई. बैठक में प्रबंधन की ओर से प्रियंका पांडेय, गौरव बनर्जी, यूनियन से महामंत्री त्रिदेव सिंह, अमन, कौशलेश सिंह, सीबी सिंह, रंजय मिश्रा, प्रमोद उपाध्याय आदि शामिल थे.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
कैंटीन के मैनू में अंडा और पनीर शामिल करने का प्रस्ताव
टीएसडीपीएल में नए साल में होंगे कई बदलाव, कैंटीन व मेडिकल कमेटी की हुई बैठक

