
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के तत्वावधान में सोमवार 7 जुलाई को यूनियन सभागार लमें सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान जून माह में सेवानिवृत्त छह कर्मचारियों को अंग वस्त्र तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि आप सब अकेले नहीं हैं. पूरा यूनियन परिवार आपके साथ है. आप हमारे सीनियर सदस्य हैं. कंपनी में दिए इतने लंबे योगदान को भूलाया नहीं जा सकता है. याद रखिए सेवानिवृत्ति के बाद भी यूनियन का दरवाजा आपके लिए हमेशा खुला है.
आप यूनियन कार्यालय आइए, हम सबों से मिलिए. अपने कमेटी मेंबर्स को फोनकर बुलाइए. आपको किसी तरह की जरूरत हो तो आप बेझिझक हम सबों से संपर्क कर सकते हैं. मेडिकल के क्षेत्र में भी हमारे प्रतिनिधि आप सबों के सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे. उन्होंने कहा कि आप सबसे ज्यादा समय कंपनी को दिए हैं. अब आप अपने बाल – बच्चे व परिवार को ज्यादा समय देंगे. मैं आप सबों के स्वस्थ रहने के साथ उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं. कार्यक्रम का संचालन नवीन कुमार जबकि धन्यवाद ज्ञापन एच एस सैनी ने किया.
इन कर्मचारियों को दी गई विदाई
वेहिकल प्रिपरेशन एवं डिस्पेच से राजकिशोर गुप्ता, एक्सेल डिवीजन से रवीन कुमार दास एवं फणिभूषण महतो, वेहिकल फैक्ट्री से एसके अली, फ़्रेम फैक्ट्री से संजय कुमार शर्मा औरबिरेंद्र प्रसाद.
संजीव और उपेन्द्र के जन्मदिन पर कटा केक
सिक्यूरिटी डिपार्टमेंट के कमेटी मेंबर संजीव रंजन एवं ट्रांसमिशन डिपार्टमेंट के उपेंद्र कुमार का जन्मदिन संयुक्त रूप से यूनियन कार्यालय में मनाया गया. इस दौरान केक काटा गया. अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह संयुक्त रूप से संजीव रंजन एवं उपेंद्र कुमार को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर बधाई दिए. इस दौरान तमाम कमेटी मेंबर्स, ऑफिस बेयरर्स, आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य उपस्थित थे. सबों ने संजीव रंजन एवं उपेंद्र कुमार को जन्म दिन की बधाई दी.

