उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील यूटिलिटि एंड इंफ्रास्ट्रक्तचर सर्विसेस लिमिटेड (पहले जुस्को) ने जेडब्ल्यू- ग्रेड में जूनियर टेक्नीकल असिस्टेंट के पद के लिए बहाली निकाली है. इसके लिए 27 जुलाई तक आवेदन करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गयी है. आवेदक का कम से कम पांच वर्षों का कार्य अनुभव होना चाहिए. आइटीआइ योग्यता होना चाहिए. झारखंड सरकार का वायरमैन के कंटीटेंसी सर्टिफिकेट प्राप्त होना चाहिए. पचास प्रतिशत अंकों के साथ नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट के साथ इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में पूर्णकालिक दो वर्षीय आइटीआइ की डिग्री होना चाहिए. सामान्य श्रेणी के लिए आयु सीमा 1 जुलाई 1987 से 1 जुलाई 2007 के बीच, एसटी-एससी के लिए 1 जुलाई 1985 से 1 जुलाई 2007 के बीच होना चाहिए. चयनित अभ्यर्थी छह माह के प्रोबेशन अवधि के बाद किसी भी लोकेशन पर नियुक्त किये जा सकेंगे.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement


