Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Udit Vani
टाटानगर रेलवे का बड़ा विस्तार: गोविंदपुर बनेगा सैटेलाइट टर्मिनल, जाम और भीड़ से मिलेगी राहत
उदित वाणी जमशेदपुर: टाटानगर स्टेशन पर लगातार बढ़ रहे यात्रियों के दबाव और ट्रेनों की बढ़ती आवाजाही को व्यवस्थित करने के लिए रेलवे ने बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर प्लान तैयार किया है। इस योजना के तहत टाटानगर और आदित्यपुर के बीच स्थित गोविंदपुर को नए सैटेलाइट टर्मिनल के रूप में विकसित किया जाएगा। रेलवे अधिकारियों का मानना है कि इस पहल से टाटानगर स्टेशन पर ट्रेनों की भीड़ कम होगी और परिचालन व्यवस्था पहले की तुलना में अधिक सुगम बन सकेगी। योजना को जमीन पर उतारने के लिए गोविंदपुर में करीब 47 करोड़ रुपये की लागत से दो नई लूप लाइनें बिछाने…
उदित वाणी,धनबाद: कतरास के छाताबाद स्थित कैलूडीह मैदान में बीती रात एक बजे कोयले के अवैध कारोबार में वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान हुई अंधाधुंध फायरिंग और गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा बाघमारा इलाका एक बार फिर थर्रा उठा। इस गोलीबारी की घटना में कुल तीन लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। देर रात 1 बजे गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला इलाका कतरास थाना क्षेत्र के छाताबाद स्थित कैलूडीह मैदान में बीती रात करीब एक बजे अचानक दो गुट आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों…
जमशेदपुर: टेल्को में बंद घर का ताला काटते रंगे हाथ दबोचा गया शातिर चोर, 15 लाख के जेवर और नकदी बरामद
उदित वाणी, जमशेदपुर: शहर में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने अपनी मुस्तैदी बढ़ा दी है। वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) के निर्देश पर टेल्को थाना क्षेत्र में गहन रात्रि गश्ती और टेंगो मोबाइल की निगरानी तेज कर दी गई है। इसी सतर्कता के परिणामस्वरूप पुलिस ने एक बंद घर में चोरी की कोशिश कर रहे एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा। एलएफएस स्कूल के पास बंद क्वार्टर को बना रहे थे निशाना यह घटना…
सरायकेला में स्वास्थ्य सेवाओं पर डीसी की बैठक: गम्हरिया, राजनगर और सरायकेला सीएचसी में कमियों पर मांगा स्पष्टीकरण
उदित वाणी सरायकेला-खरसावां : नीतिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार, सरायकेला में जिले में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं एवं योजनाओं की व्यापक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सदर अस्पताल, अनुमंडल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, योजनाओं के क्रियान्वयन तथा आमजनों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। समीक्षा के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गम्हरिया एवं राजनगर में पूर्व में हुई जांच में पाई गई कमियों के अनुपालन की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी…
उदित वाणी जमशेदपुर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) झारखंड प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने बुधवार को रांची स्थित लोकभवन में राज्यपाल संतोष गंगवार से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्य की उच्च शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। नियमित शिक्षकों के अभाव में प्रभावित हो रही पढ़ाई: डॉ गोस्वामी डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने राज्यपाल को विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में शिक्षकों के बड़ी संख्या में रिक्त पड़े पदों की जानकारी दी। उन्होंने गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षकों की भारी कमी का सीधा असर विद्यार्थियों की पढ़ाई और शैक्षणिक…
JHARKHAND: पचम्बा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: दो नाबालिग लड़कियां मुक्त, महिला समेत तीन गिरफ्तार
उदित वाणी गिरिडीह: गिरिडीह जिले के पचम्बा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नाबालिग लड़कियों से जबरन देह व्यापार कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने दो नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया, जबकि एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, डॉ. बिमल कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि पचम्बा थाना क्षेत्र के बोड़ो इलाके में कुछ लोगों द्वारा नाबालिग लड़कियों को डरा-धमकाकर और मारपीट कर देह व्यापार के धंधे में धकेला जा…
जमशेदपुर में बकरीद पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: संवेदनशील इलाकों में तैनात होगी एक्स्ट्रा फोर्स, सोशल मीडिया पर पैनी नजर
उदित वाणी आजादनगर : बकरीद पर्व को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। त्योहार के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। संवेदनशील इलाकों, चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। इसके लिए बाहर से भी एक्स्ट्रा फोर्स मंगाई गई है। सिटी SP ललित मीणा ने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी तरह की अफवाह या माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट…
उदित वाणी आजादनगर : आजादनगर थाना क्षेत्र के बुद्धिजीवियों एवं समाजसेवियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पटमदा सर्किल के डीएसपी दयानंद कुमार से उनके कार्यालय में मुलाकात कर उन्हें ईद-उल-अजहा (बकरीद) के मौके पर ईदगाह आने का न्योता दिया। प्रतिनिधिमंडल ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर डीएसपी का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर पटमदा सर्किल डीएसपी दयानंद कुमार ने कहा कि पुलिस प्रशासन हमेशा सभी पर्व-त्योहारों में आम जनता के साथ खड़ा रहता है। उन्होंने कहा कि उनकी पूरी पुलिस टीम बकरीद के मौके पर लोगों के बीच मौजूद रहेगी तथा सभी नागरिकों को ईद की मुबारकबाद भी देगी।…
मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिले विधायक संजीव सरदार, हरिणा मेला को राजकीय मेला घोषित करने की रखी मांग
उदित वाणी रांची/जमशेदपुर: बुधवार को रांची स्थित मंत्री आवास में पोटका विधायक संजीव सरदार ने झारखंड सरकार के पर्यटन, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मुलाकात कर पोटका क्षेत्र के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया। विधायक ने मुक्तेश्वर धाम हरिणा में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले प्रसिद्ध हरिणा मेले को राजकीय मेला घोषित करने की मांग रखते हुए कहा कि इस संबंध में प्रस्ताव पूर्व में ही सरकार को भेजा जा चुका है और इसे शीघ्र स्वीकृति प्रदान की जानी चाहिए। हरिणा मेला को राजकीय दर्जा देने की मांग, मंत्री ने तत्काल पहल…
उदित वाणी जमशेदपुर: जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित निक्को पार्क वाटर पार्क में बुधवार को छेड़खानी की घटना को लेकर जमकर बवाल हो गया। जानकारी के अनुसार एक युवती अपने परिजनों के साथ वाटर पार्क घूमने पहुंची थी। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ युवकों ने युवती के साथ कथित तौर पर छेड़खानी शुरू कर दी। युवती और उसके परिजनों ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट भी की। घटना के बाद वाटर पार्क परिसर में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर जमशेदपुर पुलिस की बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति…
