Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Udit Vani
JAMSHEDPUR: मारवाड़ी युवा मंच ने मानगो महापौर का किया अभिनंदन, सामाजिक कार्यों पर हुई चर्चा
उदित वाणी , जमशेदपुर: “युवाओं का जुनून, समाज का सुकून” के ध्येय वाक्य के साथ सामाजिक कार्यों में अग्रणी मारवाड़ी युवा मंच, जमशेदपुर शाखा के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को मानगो नगर निगम की प्रथम महापौर श्रीमती सुधा गुप्ता से सार्थक भेंट की. इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान मंच के पदाधिकारियों ने उन्हें समाज सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे विभिन्न प्रकल्पों की जानकारी दी. मंच की गतिविधियों को मिली सराहना मुलाकात के दौरान शाखा के पदाधिकारियों ने मारवाड़ी युवा मंच द्वारा चलाए जा रहे स्वास्थ्य, पर्यावरण और जन-सहायता से जुड़े अभियानों का विस्तृत ब्यौरा महापौर के समक्ष रखा.…
JAMSHEDPUR: मानिक मल्लिक की कोशिशें लाईं रंग: झारखंड बस्ती के दिवंगत बनमाली सरदार के परिवार को मिला सहारा
उदित वाणी , जमशेदपुर: जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत झारखंड बस्ती में समाजसेवा और संवेदनशीलता की एक सराहनीय तस्वीर सामने आई है। कुछ दिन पूर्व स्थानीय निवासी स्वर्गीय बनमाली सरदार के असामयिक निधन के बाद उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था। इस कठिन समय में परिवार को संबल प्रदान करने के लिए जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा मल्लिक आज उनके आवास पहुंचीं। आर्थिक सहयोग और राशन वितरण परिजनों से मुलाकात के दौरान पूर्णिमा मल्लिक ने अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने परिवार की तात्कालिक जरूरतों को समझते हुए उन्हें कच्चा राशन और नकद आर्थिक सहयोग प्रदान किया।…
JAMSHEDPUR: होल्डिंग टैक्स बढ़ोतरी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, मानगो की बदहाली पर उठाए सवाल
उदित वाणी जमशेदपुर : झारखंड सरकार द्वारा नगर निकायों में होल्डिंग टैक्स की दरों में की गई भारी बढ़ोतरी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) महानगर इकाई ने शनिवार को कड़ा रुख अपनाया. मानगो नगर निगम क्षेत्र में टैक्स वृद्धि के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला उपायुक्त (डीसी) कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा. आम जनता पर आर्थिक बोझ का आरोप भाजपा नेताओं ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि राज्य सरकार ने होल्डिंग टैक्स की नई गणना व्यवस्था लागू कर टैक्स में 15 से 20 प्रतिशत तक की वृद्धि कर दी है. पार्टी…
New Delhi: 131वां संशोधन बिल गिरने पर भड़कीं शांभवी चौधरी, विपक्ष पर लगाया उत्तर-दक्षिण विभाजन पैदा करने का आरोप
उदित वाणी, नई दिल्ली: 18 अप्रैल संविधान के 131वें संशोधन विधेयक को लोकसभा में खारिज किए जाने के बाद अलग-अलग शहरों से नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। शांभवी चौधरी ने यह भी कहा कि इतिहास गवाह है कि कांग्रेस पार्टी कभी नहीं चाहती थी कि महिलाओं को आरक्षण का अधिकार मिले। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सांसद शांभवी चौधरी ने विपक्ष पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “सबसे पहले तो विपक्ष पूरी तरह झूठ बोल रहा है और एक गलत नैरेटिव बनाने की कोशिश कर रहा है। वे देश में उत्तर-दक्षिण का विभाजन…
JAMSHEDPUR: पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्ष आमने-सामने, सच्चाई जानने में जुटी पुलिस
उदित वाणी जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के न्यू लेआउट स्थित एक अपार्टमेंट में पार्किंग को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों से जुड़े दो व्यक्तियों को पूछताछ के लिए थाना बुलाया, जहां उनसे घटना के हर पहलू पर विस्तार से जानकारी ली गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान दोनों पक्ष अपने-अपने आरोपों पर कायम रहे और एक-दूसरे को घटना का जिम्मेदार ठहराते रहे। ऐसे में मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए पुलिस अब केवल मौखिक बयानों पर निर्भर नहीं रहना चाहती, बल्कि तकनीकी साक्ष्यों…
टाटानगर स्टेशन से 75 किलो गांजा बरामद, दो फरार आरोपियों की तलाश में यूपी-बिहार तक पहुंचेगी रेल पुलिस
उदित वाणी जमशेदपुर : ट्रेनों के जरिए गांजा तस्करी के एक बड़े मामले में फरार चल रहे उस्मान उर्फ छोटू और रोहन कुमार की गिरफ्तारी के लिए रेल पुलिस अब यूपी और बिहार में दबिश देने की तैयारी कर रही है। टाटानगर स्टेशन पर हाल ही में हुई छापेमारी के दौरान दोनों आरोपी प्लेटफॉर्म पर गांजा छोड़कर फरार हो गए थे, जिसके बाद से उनकी तलाश तेज कर दी गई है। इस कार्रवाई में आरपीएफ और जीआरपी ने मौके से चार तस्करों—अजय कुमार, रवि कुमार, मोहित सिंह और राजा सोनार—को गिरफ्तार किया था, जो पश्चिम चंपारण के निवासी बताए जा…
रेल विकास को मिली रफ्तार: टाटानगर में बनेगा सहायक टर्मिनल, पांड्रासाली-कांड्रा खंड में जुड़ेंगी दो नई रेल लाइनें
उदित वाणी जमशेदपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के अंतर्गत रेल ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए रेल मंत्रालय ने दो बड़ी परियोजनाओं के लिए अंतिम स्थान सर्वेक्षण को मंजूरी दे दी है। इन परियोजनाओं में पांड्रासाली से कांड्रा के बीच चौथी और पांचवीं रेल लाइन का निर्माण तथा टाटानगर के समीप एक नए कोचिंग टर्मिनल का विकास शामिल है। इन दोनों योजनाओं के विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन तैयार करने के लिए कुल 1.812 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। जानकारी के अनुसार, पांड्रासाली-कांड्रा रेलखंड पर प्रस्तावित चौथी और पांचवीं लाइन लगभग 42 किलोमीटर…
उदित वाणी जमशेदपुर : शहर में लगातार बढ़ रही फायरिंग की घटनाओं ने पुलिस महकमे की चिंता बढ़ा दी है। हालात को नियंत्रित करने के लिए अब पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। इसी कड़ी में कोल्हान डीआईजी अनुरंजन किसपोट्टा ने शुक्रवार को जिला पुलिस मुख्यालय में उच्चस्तरीय बैठक कर कानून-व्यवस्था की गहन समीक्षा की। इस महत्वपूर्ण बैठक में एसएसपी, सिटी एसपी सहित जिले के सभी वरीय पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य फोकस पूर्वी सिंहभूम जिले में हाल के दिनों में हुई फायरिंग की घटनाओं पर रहा। डीआईजी ने एक-एक मामले की विस्तृत समीक्षा…
उदित वाणी जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र में अपराध की एक और सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एलबीएसएम कॉलेज रोड निवासी शुभम कुमार पर अज्ञात अपराधियों ने जानलेवा हमला कर दिया। यह वारदात लाल बिल्डिंग मेन रोड पर उस वक्त हुई, जब शुभम अपने चाचा अनुप सोनी के साथ बाइक से ड्यूटी के लिए जा रहा था। पीड़ित के अनुसार, शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच पीछे से आए बदमाशों ने अचानक हमला बोल दिया। हमलावरों ने शॉकर जैसे हथियार से उसके सिर पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को…
उदित वाणी झारखंड : झारखंड सरकार ने राज्य की कानून व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया हैं. शुक्रवार देर रत जारी अधिसूचना में 46 IPS अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापनाओं का आदेश जारी किया गया. इस फैसले के तहत 16 जिलों के एसपी बदले गए है जबकि कई वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई हैं. दो वरिष्ठ अफसरों को मिला अतिरिक्त प्रभार सीआईडी एडीजी मनोज कौशिक को एडीजी मुख्यालय झारखंड का अतिरिक्त प्रभार दिया गया हैं. पंकज कंबोज को आईजी मानवाधिकार का अतिरिक्त प्रभार दिया…
