Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Udit Vani
रेल विकास को मिली रफ्तार: टाटानगर में बनेगा सहायक टर्मिनल, पांड्रासाली-कांड्रा खंड में जुड़ेंगी दो नई रेल लाइनें
उदित वाणी जमशेदपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के अंतर्गत रेल ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए रेल मंत्रालय ने दो बड़ी परियोजनाओं के लिए अंतिम स्थान सर्वेक्षण को मंजूरी दे दी है। इन परियोजनाओं में पांड्रासाली से कांड्रा के बीच चौथी और पांचवीं रेल लाइन का निर्माण तथा टाटानगर के समीप एक नए कोचिंग टर्मिनल का विकास शामिल है। इन दोनों योजनाओं के विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन तैयार करने के लिए कुल 1.812 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। जानकारी के अनुसार, पांड्रासाली-कांड्रा रेलखंड पर प्रस्तावित चौथी और पांचवीं लाइन लगभग 42 किलोमीटर…
उदित वाणी जमशेदपुर : शहर में लगातार बढ़ रही फायरिंग की घटनाओं ने पुलिस महकमे की चिंता बढ़ा दी है। हालात को नियंत्रित करने के लिए अब पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। इसी कड़ी में कोल्हान डीआईजी अनुरंजन किसपोट्टा ने शुक्रवार को जिला पुलिस मुख्यालय में उच्चस्तरीय बैठक कर कानून-व्यवस्था की गहन समीक्षा की। इस महत्वपूर्ण बैठक में एसएसपी, सिटी एसपी सहित जिले के सभी वरीय पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य फोकस पूर्वी सिंहभूम जिले में हाल के दिनों में हुई फायरिंग की घटनाओं पर रहा। डीआईजी ने एक-एक मामले की विस्तृत समीक्षा…
उदित वाणी जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र में अपराध की एक और सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एलबीएसएम कॉलेज रोड निवासी शुभम कुमार पर अज्ञात अपराधियों ने जानलेवा हमला कर दिया। यह वारदात लाल बिल्डिंग मेन रोड पर उस वक्त हुई, जब शुभम अपने चाचा अनुप सोनी के साथ बाइक से ड्यूटी के लिए जा रहा था। पीड़ित के अनुसार, शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच पीछे से आए बदमाशों ने अचानक हमला बोल दिया। हमलावरों ने शॉकर जैसे हथियार से उसके सिर पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को…
उदित वाणी झारखंड : झारखंड सरकार ने राज्य की कानून व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया हैं. शुक्रवार देर रत जारी अधिसूचना में 46 IPS अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापनाओं का आदेश जारी किया गया. इस फैसले के तहत 16 जिलों के एसपी बदले गए है जबकि कई वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई हैं. दो वरिष्ठ अफसरों को मिला अतिरिक्त प्रभार सीआईडी एडीजी मनोज कौशिक को एडीजी मुख्यालय झारखंड का अतिरिक्त प्रभार दिया गया हैं. पंकज कंबोज को आईजी मानवाधिकार का अतिरिक्त प्रभार दिया…
JAMSHEDPUR: भीषण गर्मी और लू के अलर्ट के बीच स्कूलों का समय बदलने की उठी मांग, अभिभावक चिंतित
उदित वाणी, जमशेदपुर: कोल्हान प्रमंडल समेत पूरे पूर्वी सिंहभूम जिले में सूरज के तेवर तल्ख होने लगे हैं. लगातार बढ़ती गर्मी और लू (Heat Wave) के खतरे ने स्कूली बच्चों की सेहत को लेकर चिंता बढ़ा दी है. इसी को देखते हुए अब जिले में स्कूलों के संचालन समय में बदलाव की मांग जोर पकड़ने लगी है. 41 डिग्री पहुंचा पारा, मौसम विभाग ने जारी किया ‘यलो अलर्ट’ जमशेदपुर में दोपहर का तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है. रांची मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में पारा 3 से 4 डिग्री और चढ़ने…
JHARKHAND: एक ही बाइक पर जा रहे थे पिता और 6 मासूम बच्चे, सड़क हादसे में सातों गंभीर रूप से घायल
उदित वाणी, गिरिडीह: गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग पर एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना सामने आई है. पीरटाँड थाना क्षेत्र के पालगंज के समीप एक अज्ञात मोटरसाइकिल के चकमे के कारण बाइक सवार पिता और उनके छह बच्चे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. ससुराल जाने के दौरान पालगंज के पास हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, खुखरा निवासी 35 वर्षीय विनोद साव अपनी बाइक पर अपने छह बच्चों को बैठाकर बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बहादुरपुर स्थित अपने ससुराल जा रहे थे. जब वे पालगंज के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही एक अज्ञात बाइक ने उन्हें अचानक चकमा दे…
उदित वाणी, जमशेदपुर : सोनारी एरोड्रम मोड़ के पास शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे ठगी की एक कोशिश सामने आई, जहां बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक व्यक्ति को निशाना बनाया। कदमा रामनगर निवासी मनोज कुमार स्कूटी से बच्चों को लेने जा रहे थे, तभी तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया। युवकों ने जांच का हवाला देते हुए पहले स्कूटी की डिक्की खुलवाई और फिर मनोज के पहने जेवरों पर सवाल उठाने लगे। खुद को असली पुलिस साबित करने के लिए उन्होंने आईकार्ड भी दिखाया, जिससे मनोज कुछ समय के लिए उनके झांसे में आ गए। इसके बाद आरोपियों…
उदित वाणी, जमशेदपुर : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. इसी कड़ी में झारखंड के मुख्यमंत्री सह झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन शनिवार को बांदोवान विधानसभा क्षेत्र के आंकरो फुटबॉल मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. वे तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी राजीव लोचन सोरेन के समर्थन में जनता से वोट की अपील करेंगे. शुक्रवार देर शाम तक सभा को लेकर तैयारियां जोरों पर रहीं. पार्टी की ओर से विशाल टेंट और अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं. बांदोवान क्षेत्र, जो जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र से सटा हुआ है, वहां पहले चरण में 23 अप्रैल को…
Jharkhand : मेडिकल कॉलेज और अस्पताल होंगे आधुनिक, स्ट्रक्चर और डिजाइन में बेहतरी के लिए कमेटी गठित
उदित वाणी, रांची : झारखंड सरकार ने सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों की संरचना बेहतर और आधुनिक बनाने के लिए नई पहल की है. इसके तहत अस्पतालों के डिजाइन और प्लानिंग में सुधार के लिए एक उच्चस्तरीय विशेषज्ञ समिति बनाई गई है. स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के मुताबिक, हाल के निरीक्षण में पाया गया कि कई अस्पतालों का मौजूदा डिजाइन इलाज और संचालन के हिसाब से ठीक नहीं है. खासकर आईसीयू, ऑपरेशन थियेटर, इमरजेंसी और रेडियोलॉजी जैसे विभागों की स्थिति सही तरीके से तय नहीं होने के कारण मरीजों को परेशानी होती है. इसी को ध्यान में रखते…
Jharkhand Crime : मेयर समर्थक शुभम यादव को घर में घुसकर अपराधियों ने मारी गोली, हालत नाजुक
उदित वाणी, धनबाद: कोयलांचल धनबाद में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने तांडव मचाया है. ताजा घटना में मेयर संजीव सिंह के करीबी समर्थक और जनता मजदूर संघ के प्रतिनिधि शुभम यादव को अपराधियों ने उनके घर में घुसकर गोली मार दी. इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग, लगीं 3 गोलियां घटना सोनारडीह ओपी क्षेत्र स्थित शुभम यादव के घर की है. बताया जा रहा है कि अपराधी घर में दाखिल हुए और शुभम को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. इस हमले में शुभम यादव को तीन गोलियां…
