Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Udit Vani
उदित वाणी, आदित्यपुर : केन्द्रीय एमएसएमई मंत्रालय के मातहत राष्ट्रीय उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय विकास संस्थान (एनआईईएसबीयूडी), झारखंड के द्वारा सैनिकों के भविष्य को सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है. इस क्रम में आज आदित्यपुर ऑटो कलस्टर में आहूत कार्यक्रम में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया. सेवानिवृत होने के बाद पूर्व सैनिकों के भविष्य को सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आहूत इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सेवानिवृत्त सैनिकों को स्वरोजगार के अवसर और उन्हें केंद्र सरकार की विभिन्न लाभकारी योजनाओं से अवगत कराना था. मौके पर उपस्थित पूर्व सैनिकों…
Patamda : बांगुड़दा प्रीमियर लीग का शानदार आगाज, गोल्ड स्टार और ओल्ड स्टार प्लेऑफ में पहुंचे
उदित वाणी, पटमदा : पटमदा प्रखंड के बांगुड़दा क्रिकेट मैदान में तीन दिवसीय बांगुड़दा प्रीमियर लीग सीजन-1 का शुभारंभ शुक्रवार को उत्साह और रोमांच के साथ हुआ. प्रतियोगिता के पहले दिन ग्रुप-ए की चार टीमों—गोल्ड स्टार, ओल्ड स्टार, विस्फोट इलेवन और फेयरलेस इलेवन के बीच कुल छह मुकाबले खेले गए. लीग चरण में गोल्ड स्टार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने तीनों मैच जीतकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया. वहीं ओल्ड स्टार ने तीन में से दो मुकाबले जीतकर दूसरा स्थान प्राप्त किया. दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया.…
उदित वाणी, जमशेदपुर: परसुडीह के गदड़ा क्षेत्र में शुक्रवार को पारंपरिक सेंदरा पर्व को लेकर उत्साह चरम पर दिखाई दिया. दलमा राजा राकेश हेंब्रम ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद 27 अप्रैल को सेंदरा पर्व मनाने की घोषणा की. घोषणा से पूर्व उनके आवास पर दलमा माई, वन देवता, ग्राम देवता और इष्ट देवताओं का आह्वान कर पारंपरिक अनुष्ठान संपन्न किया गया. मांदर और धमसा की गूंज से पूरा वातावरण आध्यात्मिक और उत्सवमय हो उठा. गिरा सकम के साथ तिथि का औपचारिक ऐलान पूजा के उपरांत ‘गिरा सकम’ यानी पारंपरिक निमंत्रण जारी कर पर्व की तिथि का औपचारिक ऐलान किया गया.…
उदित वाणी, जमशेदपुर : असम चुनाव में हिस्सेदारी को लेकर कांग्रेस और झामुमो (जेएमएम) के बीच चल रही खींचतान अब खुलकर सामने आ गई है. दोनों दलों के नेताओं के बीच तेज बयानबाजी ने गठबंधन की मजबूती पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिससे झारखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. सीट शेयरिंग पर बढ़ा विवाद जानकारी के अनुसार, जिन सीटों पर जेएमएम ने हिस्सेदारी की मांग की, वहां कांग्रेस द्वारा अपेक्षित तवज्जो नहीं दी गई. इससे दोनों दलों के बीच असहमति गहराती जा रही है. इससे पहले बिहार चुनाव में भी जेएमएम को पर्याप्त महत्व नहीं मिलने…
उदित वाणी, जमशेदपुर : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर के यांत्रिक अभियांत्रिकी विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन “Innovest 2026 (Innovations in Engineering for Sustainable Transformations)” का शुभारंभ 3 अप्रैल 2026 को किया गया. यह सम्मेलन अभियांत्रिकी क्षेत्र में नवाचार और अनुसंधान को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है. उद्घाटन सत्र में शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं एवं विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी से एक बौद्धिक एवं गतिशील वातावरण देखने को मिला. अंतःविषयक अनुसंधान पर जोर मुख्य अतिथि के रूप में आईआईटी पटना के निदेशक प्रो. टी. एन. सिंह उपस्थित रहे. उन्होंने अपने संबोधन में अंतःविषयक अनुसंधान के…
उदित वाणी, जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के सरजमदा नाला के पास उस वक्त हंगामे की स्थिति बन गई, जब सरकारी जमीन पर बन रहे उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण कार्य को अचानक रोक दिया गया. स्थानीय महिला ने जताया विरोध, काम रुकवाया जानकारी के अनुसार करीब 55 लाख रुपये की लागत से बन रहे इस उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण कार्य का स्थानीय महिला जानकी देवी और उनके परिजनों ने विरोध किया. उन्होंने जमीन को अपनी पुश्तैनी संपत्ति बताते हुए जेसीबी मशीन के सामने खड़े होकर निर्माण कार्य रुकवा दिया. पुलिस पहुंची, महिलाओं का विरोध स्थिति बिगड़ती देख तत्काल…
उदित वाणी, जमशेदपुर : मानगो अंचल अंतर्गत देवघर मौजा में लंबे समय से चल रहे भूमि विवाद का समाधान शुक्रवार को उस वक्त हुआ, जब बिरसा सेना एवं ग्रामीणों की पहल पर कांदरा मांझी (धनाई मुर्मू) को उनकी जमीन पर दखल-कब्जा दिलाया गया. बताया जाता है कि इस विवादित भूमि को लेकर ग्राम सभा देवघर के दोनों मांझी बाबा एवं मांझी परगना महाल द्वारा पूर्व में ही कांदरा मुर्मू के पक्ष में निर्णय सुनाया जा चुका था. इसके बावजूद रोमन मुर्मू, उनके भाई बिसू मुर्मू तथा उनके पुत्रों द्वारा बाहरी भूमि माफियाओं के साथ मिलकर खाता संख्या 113, प्लॉट संख्या 1088…
Patamda Crime : कमलपुर के गेंगाड़ा में चोरी का आरोपी युवक रंगेहाथ पकड़ाया, पुलिस को सौंपा
उदित वाणी, पटमदा : कमलपुर थाना क्षेत्र के गेंगाड़ा गांव में गुरुवार देर रात हुई चोरी की घटना में ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. युवक गेंगाड़ा गांव का ही रहने वाला है जो फूलचांद महतो के घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया था, लेकिन भागने के दौरान वह रंगेहाथ पकड़ा गया. घटना के समय घर में केवल फूलचांद के बुजुर्ग पिता मौजूद थे, जबकि अन्य सदस्य गांव में चल रहे हरिनाम संकीर्तन में शामिल होने गए थे. इसी दौरान आरोपी युवक घर में घुसा और नकदी व अन्य सामान चोरी कर…
Adityapur : सालडीह बस्ती में अपराधियों ने मचाया उत्पात मोहित देशपांडे के उपर चापड़ से हमला करने का प्रयास, फायरिंग भी हुई
उदित वाणी, आदित्यपुर : सालडीह बस्ती, आदित्यपुर में बजरंग क्लब के पास हथियार बन्द अपराधियों ने खूब उत्पात मचाया. इस दौरान लगभग आधा दर्जन अपराधियों ने न सिर्फ पत्थरबाजी की, बल्कि मोहित देशपांडे नामक युवक के उपर पीछे से चापड़ से हमला करने और पिस्तौल से फायरिंग करने का प्रयास भी किया. मोहित देशपाँडे ने आरोपियों के उपर फायरिंग करने का भी आरोप लगाया. धटना के समय मोहित अपने घर के बाहर खड़ा था. पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. घटना आज दिन के लगभग 11.30 बजे की बतायी जाती है. सूचना मिलते हीं…
उदित वाणी, आदित्यपुर : विद्युत नगर बस्ती, आदित्यपुर के पास रेलवे लाईन के किनारे खतरनाक तरीके से औद्योगिक कचड़ा चलाया जा रहा है, जिसके कारण निकल रहे जहरीले धुएं के कारण वातावरण प्रदूषित हो रहा है. और इसकी वजह से स्थानीय उद्यमियों, कामगारों और आम लोगों को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है. वहीं, निकल रहे जहरीले धुएं की वजह से पास में स्थित आशियाना आदित्य के निवासियों को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है. हालाँकि सबसे ज्यादा परेशान विद्युत नगर बस्ती के लोग हैें, जहाँ मजदूर श्रेणी के लोग निवास करते हैं. क्योंकि औद्योगिक कचड़़े को जलाए…
