
उदित वाणी, रांची : सांसद विद्युत बरण महतो की अध्यक्षता में बैठक शुरू हुई. उन्होंने सदस्यों और रेल अधिकारियों का स्वागत किया. सांसदों और प्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्रों के रेल मुद्दों को उठाया, जिस पर अधिकारियों ने जवाब दिया.
ट्रेन विलंब की शिकायत
सांसद महतो ने चक्रधरपुर एवं चांडिल से टाटानगर आने वाली ट्रेनों के अत्यधिक विलंब पर चिंता जताई. यात्रियों को भारी परेशानी और जनता में आक्रोश हो रहा है. उन्होंने चांडिल-बोडाम-पटमदा-काटिन-बंदवान होकर झाड़ग्राम के लिए नई रेल लाइन की मांग दोहराई, जो हावड़ा-मुंबई रूट को बाइपास के रूप में राहत देगी.
ट्रेन शिफ्टिंग का विरोध
टाटानगर से चलने वाली पुरानी ट्रेनों जैसे दुर्ग-दानापुर, टाटानगर-बक्सर, टाटानगर-थावे, जलियांवाला बाग, टाटा-यशवंतपुर, टाटा-एर्नाकुलम, टाटा-जम्मू तवी एवं टाटा-विशाखापट्टनम को आदित्यपुर शिफ्ट करने के प्रस्ताव का सांसद ने घोर विरोध किया. उन्होंने कहा कि यात्री ट्रेनें किसी हाल में यहाँ से नहीं हटेंगी.
स्टेशन रीडेवलपमेंट मुद्दा
टाटानगर स्टेशन रीडेवलपमेंट के तहत रेलवे लीज दुकानों के विस्थापन पर सांसद ने पुनर्वास की मांग की, ताकि दुकानदारों की जीविका प्रभावित न हो.
अन्य प्रमुख मांगें
सांसद ने अन्य महत्वपूर्ण विषय उठाए, जिन्हें अधिकारियों ने संज्ञान में लिया. मुख्य मांगें निम्न हैं:
– चांडिल-बोडाम-पटमदा-काटिन-बंदवान-झाड़ग्राम नई रेल लाइन का निर्माण.
– टाटानगर पुरानी ट्रेनों का आदित्यपुर शिफ्ट न हो.
– टाटानगर स्टेशन रीडेवलपमेंट में लीज दुकानों का पुनर्वास.
– सालगाझुरी अंडरपास, परसुडीह-मकदमपुर ROB, सुन्दनगर ROB, कुदादा RUB निर्माण.
– सिदिरसाई हॉल्ट में लाइट, पानी, शौचालय सुविधा.
– टाटानगर-दिघा नई ट्रेन.
– टाटा-काटपाड़ी-तिरुपति-बेंगलुरू नई ट्रेन.
– साउथ बिहार एक्सप्रेस का बक्सर विस्तार.
– हावड़ा-जोधपुर ट्रेन वाया टाटानगर.
– टाटानगर-रांची इंटरसिटी का डालटेनगंज विस्तार.
– टाटानगर सेकंड एंट्री पर फ्री ड्रॉपिंग लेन.
– चक्रधरपुर-चांडिल ट्रेन विलंब का स्पष्टीकरण.
– टाटानगर-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस का तत्काल प्रारंभ.

