
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील में नये साल में कई संगठनात्मक बदलाव होने जा रहे हैं. हेड, एचआरबीपी ऑपरेशंस एंड सीडब्ल्यूआर सेल, टाटा स्टील कलिंगानगर अनिमेष सामंता को एप फवरी 2026 से तीन साल के डेपुटेशन पर नीलाचल भेजा जा रहा है. वे जाजपुर से काम करेंगे और चीफ पीपुल ऑफिसर आत्रेयी सान्याल को रिपोर्ट करेंगे. चीफ, कोल बेनेफिशिएशन बीवी सुधीर कुमार एक फरवरी से रिटायर हो रहे हैं. उनकी जगह एक जनवरी से हेड (ओएंडएम) वाशरी आशुतोष कुमार पांडेय को कोल बेनेफिशिएशन हेड डिजिग्नेट किया गया है. वे एक फरवरी से अपना प्रभार लेंगे और वेस्ट बोकारो से काम करेंगे.
टाटा स्टील में नया पद सृजित
टाटा स्टील ने चीफ, आर्गेनाइजेशन, डिजाइन एंड ट्रांसफॉर्मेशन पद का सृजन किया है. चीफ, आरआरबीपी, टाटा स्टील जमशेदपुर मुकेश अग्रवाल को पहला चीफ आर्गेनाइजेशन, डिजाइन एंड चीफ बनाया गया है. चीफ, आरआरबीपी टाटा स्टील कलिंगानगर यशवंत कुमार पांडेय को जमशेदपुर भेजा गया है.

