उदित वाणी, जमशेदपुर : शावक नानावटी टेक्निकल इंस्टीट्यूट (एसएनटीआई) जमशेदपुर में ब्लास्ट फर्नेस और सिंटर प्लांट्स की 65वीं ऑपरेटिंग कमेटी मीटिंग का शुभारंभ बुधवार 10 दिसंबर को मुख्य अतिथि संदीप कर, कार्यकारी निदेशक, आरडीसीआईएस, सेल ने किया. इसके पहले स्वागत भाषण सुरजीत सिन्हा, चेयरमैन, 65वीं ओसीएम ने दिया. मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में चैतन्य भानु, उपाध्यक्ष ऑपरेशंस, टाटा स्टील जमशेदपुर मौजूद थे. इस दो दिवसीय सम्मेलन में सेल, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू, जिंदल स्टील तथा जायसवाल नेको जैसी प्रमुख इस्पात कंपनियों के विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं. इसमें चर्चा के दो मुख्य विषय-सिंटर में ठोस ईंधन (सॉलिड फ्यूल) की खपत में कमी और ब्लास्ट फर्नेस कूलिंग सिस्टम की फेल्योर एनालिसिस तथा जीवन वृद्धि है. पहले दिन विभिन्न स्टील कंपनियों ने अपना प्रेजेन्टेशन दिया.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
SNTI में ब्लास्ट फर्नेस और सिंटर प्लांट्स की 65वीं ऑपरेटिंग कमेटी मीटिंग का शुभारंभ
Advertisement
<

