
उदित वाणी, जमशेदपुर : उगते सूरज को अर्घ्य देने के साथ रविवार को जेम्को छठ घाट पर छठ महापर्व का विधिवत समापन हुआ. इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की.
छठ घाट पर व्रतधारियों और श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से ही उमड़ पड़ी थी. मंगल गीतों और भक्ति भाव से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा. घाट की व्यवस्था के लिए स्थानीय समिति के सदस्य पूरी तरह सक्रिय दिखे.

इस अवसर पर ऑस्ट्रेलिया से आए एलेक्स जेंडा ने भी घाट का भ्रमण किया और व्रतधारियों को छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने बताया कि स्थानीय कंपनी में कार्यरत रहने के दौरान उन्होंने छठ महापर्व की भारतीय संस्कृति और आस्था को करीब से समझने का मौका पाया.

समिति के अध्यक्ष कंचन सिंह ने सभी श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया. कार्यक्रम में महेश प्रसाद, करनदीप सिंह, मुन्ना देवी, प्रभात, दिलीप, अनिल प्रकाश सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित थे.

