
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील ने कंपनी में काम करने वाले ट्रांसजेंडर और एचआईवी मरीजों के हित को सुनिश्चित करने के लिए तत्काल प्रभाव से कम्प्लेन ऑफिसर को नियुक्त किया है, ताकि ट्रांसजेंडर और एचआईवी मरीजों के साथ होने वाले भेदभाव को रोका जा सके और उनके कम्प्लायंस को एड्रेस किया जा सके. इसे लेकर टाटा स्टील की चीफ पीपुल ऑफिसर आत्रेयी सान्याल ने सर्कुलर जारी कर तत्काल प्रभाव से कम्प्लेन ऑफिस नियुक्त करने का आदेश जारी किया है. सरकार की ओर से ट्रांसजेंडर और एचआईवी मरीजों के लिए बने कानून का पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है.
.
Advertisement
<
