
उदित वाणी, जमशेदपुर : आदिवासी बचाओ संघर्ष मोर्चा के बैनर तले आज सीतारामडेरा स्थित आदिवासी एसोसियेशन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पारम्परिक मानकी-मुंडा, माझी परगना महाल, आदिवासी हो समाज, संथाल, मुंडा समाज केन्द्रीय समिति, उरांव समाज समिति, भारतीय आदिवासी भूमिज़ समाज, पहाड़िया समाज, खाड़िया समाज एवं अन्य आदिवासी समुदायों के पदाधिकारी सदस्य शामिल हुए।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 9 अक्टूबर 2025 को अपना हक और अधिकार बचाने के लिए उपायुक्त कार्यालय, जमशेदपुर में आदिवासी समाज संवैधानिक और शांतिपूर्ण तरीके से पारम्परिक औजार और पारम्परिक भेष-भूषा में हजारों की संख्या में प्रदर्शन करेंगे।
आंदोलनकारी तीन रूट (कारंनडी, डिमना चौक और बिरसानगर) से आमबगान में एकत्रित होकर डीसी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करेंगे। यह प्रदर्शन महतो/कुड़मी समुदाय द्वारा आदिवासी बनने के लिए किए जा रहे आंदोलन के विरोध में है, जिसे आदिवासी समाज अपनी अस्मिता, अस्तित्व और संवैधानिक आरक्षण व्यवस्था के लिए खतरा मानता है।
बैठक में मुख्य रूप से दुर्गा चरण मुर्मू, दिनकर कच्छप, सुरा बिरुली, रवि सवैयां, राकेश उराव, बब्लू खालखो, शुभंकर सिंह, नन्दलाल पातर, सीमा कच्छप, शिव चरण सिंह, सोम मुर्मू, दुर्गा बोयपाई, मनीष बानरा, डिबर पुरती, राकेश सिंह, महीन सिंह, हरिपदो सिंह सरदार, हरीश तमसोय, डेमका सोय, सादो बोदरा, शिव चारण बारी, रामु तिर्की, अशोक मुंडा, कैलाश बिरुवा, दीपक कु माझी, सुरजू बास्के, विजय सोय, शंकर टूटी, गीता सांडिल, यूडिस्टिर सरदार, रवि सवैयां, चिंटू पुरती, जय सिंह भूमिज, सीमा, अजय सिंह जामुदा, राय सिंह बिरुवा, सुनील हेम्ब्रोम, राकेश उराव, अशोक बिरुवा, शिव चारण कुजूर, कारण उगुरसुंडि, लखन सांडिल, महेश, राम बिरुली, गामा सिंह बोइपई आदि उपस्थित थे।

