
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील के मेडिकल सर्विसेस में 15 फरवरी से बदली प्रमोशन पोलिसी को लेकर कई नये बदलाव किए गए है. इस बदलाव के तहत टीएमएच के चीफ कन्सलटेंट और एचओडी, कार्डियोलॉजी डॉ.मांदर महावीर शाह को ई-3 से ई-2 में प्रमोट किया गया है. इसी तरह चीफ, मेडिकल ऑफिसर, नोवामुंडी डॉ.धीरेन्द्र कुमार को भी ई-3 से प्रोन्नत कर ई-2 में कर दिया गया है. हेड, कन्सलटेंट एवं एचओडी, ऑब्सटेट्रिक्स डॉ.आलोकनंदा रे को ई-4 से प्रमोट कर ई-3 कर दिया गया है. इनके अलावा चीफ मेडिकल ऑफिसर, झरिया डॉ.आलोक, हेड कन्सलटेंट एवं एचओडी क्रिटिकल केअर मेडिसीन डॉ.आसिफ अहमद और हेड कन्सलटेंट डॉ.देब संजय नाग को भी प्रमोट किया गया है.
Advertisement
<
