
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील परिसर स्थित टाटा स्टील और जापानी स्टील कंपनी निप्पन की संयुक्त उपक्रम जेसीएपीसीपीएल के कर्मचारियों को 19 फीसदी बोनस मिलेगा. इसे लेकर मंगलवार 16 सितंबर को प्रबंधन और यूनियन के बीच समझौता पर हस्ताक्षर हो गया. इसमें वेज रिवीजन समझौते के तहत मिलने वाला एरियर राशि भी शामिल है.
पिछले वर्ष 82 लाख रूपये बोनस मिला था. इस वर्ष 88 लाख रूपए बोनस की राशि बनी. साथ ही वेज रिवीजन समझौता के तहत एरियर के रूप में 2.53 लाख रूपए अतिरिक्त मिला. इस तरह बोनस की कुल राशि 91 लाख रूपए हो गई. यह राशि कंपनी के 145 कर्मचारियों के बीच बंटेगी. कर्मचारियों को न्यूनतम 46762 रुपए और अधिकतम 67500 रुपए बोनस के रूप में मिलेंगे.
समझौते पर प्रबंधन की ओर से एमडी अभिजीत ननौती, सीएचआरओ अजय कुमार सिंह, विकास सिंह, तौसीफ, विकल महेंद्र, कल्याणी, तनीगूची, अजय गुप्ता तथा यूनियन की ओर से अध्यक्ष आर रवि प्रसाद, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. शाहनवाज आलम, कृष्ण मोहन, चिरंजीवी, मनीष गुप्ता, संजीव महतो, महामंत्री रवि कुमार, मदन शर्मा ने हस्ताक्षर किए.

