
उदित वाणी,जमशेदपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे ने चक्रधरपुर रेल मंडल में चल रहे विकासात्मक कार्यों के कारण कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव की घोषणा की है। जारी सूचना के अनुसार अगस्त माह के विभिन्न तिथियों पर कई ट्रेनें रद्द, डायवर्ट और शॉर्ट-टर्मिनेट की जाएंगी।
रद्द होने वाली ट्रेनें
सूचना के अनुसार 18109/18110 टाटानगर-इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस 9, 12, 16 एवं 23 अगस्त 2025 को रद्द रहेगी। इसी प्रकार 68043/68044 टाटानगर-राउरकेला-टाटानगर मेमू तथा 68025/68026 चक्रधरपुर-राउरकेला-चक्रधरपुर मेमू भी 9, 12, 16, 19, 23 एवं 26 अगस्त को नहीं चलेगी।

डायवर्ट की गई ट्रेनें
18477 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस 11 और 18 अगस्त को कटैक-सम्बलपुर सिटी-झारसुगुड़ा रोड-इब मार्ग से होकर चलेगी। वहीं 18478 योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस 8, 15 एवं 22 अगस्त को इब-झारसुगुड़ा रोड-सम्बलपुर सिटी-कटैक मार्ग से डायवर्ट होगी।
शॉर्ट टर्मिनेशन की ट्रेनें
सूचना के मुताबिक 22861 हावड़ा-कांताबांजी इस्पात एक्सप्रेस तथा 12871 हावड़ा-टिटलागढ़ इस्पात एक्सप्रेस टाटानगर में शॉर्ट-टर्मिनेट की जाएगी। वहीं 12872 टिटलागढ़-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस और 22862 कांताबांजी-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस राउरकेला में शॉर्ट-टर्मिनेट होगी। ये परिवर्तन 9, 12, 16, 19 और 23 अगस्त 2025 को लागू रहेंगे।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व समय सारणी की जांच कर लें और असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।

