
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा मोटर्स कर्मियों को पिछले साल 2024 में 11 फीसदी बोनस मिला था, जबकि 2023 में कर्मचारियों को 10.1 फीसदी बोनस मिला था. पिछले साल बोनस शनिवार 21 सितंबर को हुआ था. लेकिन इस साल दुर्गा पूजा पहले होने की वजह से माना जा रहा है कि इस साल समझौता जल्द होगा. अभी तक यूनियन ने प्रबंधन को चार्टर ऑफ डिमांड नहीं सौंपा है. माना जा रहा है कि सावन के बाद यूनियन की ओर से चार्टर ऑफ डिमांड सौंपा जाएगा. पिछले साल कर्मचारियों को अधिकतम बोनस के रूप में 63872 एवं औसत बोनस के तौर पर 46418 रुपए मिला था. कंपनी को बोनस पर लगभग 40 करोड़ का भार आया था. बाई सिक्स कर्मियों को हो चरणबद्ध तरीके से हो रहे स्थायीकरण के बाद कंपनी में स्थायी कर्मियों की संख्या बढकर लगभग 9 हजार हो गई है.
बोनस के साथ स्थायीकरण भी होगा
हाई कोर्ट के आदेश के बाद 2700 बाई सिक्सकर्मियों के चल रहे स्थायीकरण की प्रक्रिया जून 2026 तक चलेगी. जो बाई सिक्स कर्मी अभी तक स्थायी नहीं हो पाएंगे, उन्हें 8.33 प्रतिशत बोनस मिलेगा. टाटा मोटर्स में बोनस के साथ स्थायीकरण की परम्परा है. हाई कोर्ट के आदेश के तहबत हर साल 900 कर्मचारियों का स्थायीकरण हो रहा है. हर तीन माह पर होने वाले 225 कर्मियों का स्थायीकरण भी बोनस के साथ होगा. यह संख्या बढ़ भी सकती है. यूनियन की पूरी कोशिश है कि स्थायीकरण की प्रक्रिया जल्द खत्म हो, ताकि कंपनी में बाई सिक्स का दौर खत्म हो. पिछले साल यूनियन की पहल पर प्रबंधन ने एक अक्टूबर को 225 की जगह 325 अस्थायी कर्मियों की सूची निकाली थी.
टाटा मोटर्स में किस साल कितना बोनस
साल बोनस प्रतिशत स्थायीकरण
2024 11.0 450
2023 10.1 355
2022 10.6 352
2021 10.6 281
2020 10.0 221
2019 12.9 306
2018 12.2 305
2017 10.0 301
2016 12.0 250
2015 10.0 321
2014 10.5 250
2013 13.3 250
2012 17.0 150

