
उदित वाणी, जमशेदपुर : आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ. आपका जन्मतिथि 15 जुलाई है. अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का अधिष्ठाता ग्रह शुक्र है. आपका जन्मांक वृषभ व तुला राशि के अन्तर्गत आता है. इस माह का अधिष्ठाता ग्रह चन्द्रमा है. आप चन्द्रमा एवं शुक्र ग्रह के प्रभावी के प्रभाव से युक्त रहेंंगे. आप में बुद्धि व भावना का अद्भुत तालमेल रहेगा. आप अपने निर्णय को दृढ़ता से कायम रख सकने में सफल होंगे. आप हमेशा उत्तरदायित्व के बोझ से दबे रहेंगे. मार्गनिर्देशन के क्षेत्र में आप सर्वोपरि रहेंगे. तुरन्त निर्णय लेना व दूरदर्शिता आपकी सफलता में सहायक रहेगा. आप किसी की चापलूसी या झूठी प्रशंसा करना पसन्द नहीं करेंगे. आपकी स्मरण शक्ति श्रेष्ठ होगी. विपरीत परिस्थितियों में भी आप सदैव मुस्करातें रहेंगे. जनकल्याण की ओर आपका झुकाव अधिक रहेगा. आपका गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा. फैशन सम्बन्धित वस्तुओं पर आप अधिक व्यय करेंगे. भोग विलासिता की ओर आपका रुझान अधिक रहेगा. आपको जन सम्पर्क का लाभ प्राप्त होगा. आपके जीवन में आकस्मिक घटनाएँ घटित होंगी. अनुकूलता हेतु अपने इष्ट देवी-देवता की पूजा एवं अर्चना नियमित रूप से करें. अपने दैनिक जीवन में सफेद रंग का प्रयोग अधिकतम करें. शुक्रवार के दिन सफेद रंग की वस्तुओं का दान भी करें. याचक को निराश न करें. मुफ्त में किसी की चाह न करें. मान-मर्यादा का ख्याल रखें. सत्य एवं अहिंसा का पालन करें. परोपकारी बनें. सुख-समृद्धि के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें.
शैलेश लोढ़ा (Indian actor)
15 जुलाई, 1969

विजय शेखर शर्मा (Founder of Paytm)
15 जुलाई, 1978

- मन्त्र : ॐ शुं शुक्राय नम:
- व्रत : शुक्रवार
- दिन : सोमवार, मंगलवार एवं शुक्रवार
- दिनांक : 6, 15, 24
- अंक : 4, 5, 8
- मास : फरवरी, अप्रैल एवं नवम्बर
- वर्ष : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 60, 69
- रंग : हल्का नीला एवं सफेद
- जन्मरत्न : हीरा
- उपरत्न : सफेद पुखराज
वर्ष का महत्वपूर्ण समय—20 अप्रैल से 21 मई, 23 सितम्बर से 20 अक्टूबर

