
उदित वाणी, जमशेदपुर : मनरेगा योजना के अंतर्गत नव चयनित कर्मियों को आज समाहरणालय में नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए. यह कार्यक्रम उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य ग्रामीण विकास योजनाओं को और अधिक गति प्रदान करना है.
उप विकास आयुक्त और एनईपी निदेशक ने सौंपी ज़िम्मेदारी
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान और एनईपी निदेशक संतोष गर्ग ने नियुक्ति पत्र सौंपते हुए सभी नव चयनित कर्मियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि यह नियुक्तियाँ न सिर्फ एक नौकरी है, बल्कि एक उत्तरदायित्व है जिसे ईमानदारी और निष्ठा से निभाना होगा.
18 पदों पर नियुक्ति, विभिन्न प्रखंडों में पदस्थापन
इस प्रक्रिया में कुल 18 कर्मियों का चयन किया गया, जिनमें प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, लेखा सहायक, कंप्यूटर सहायक और तकनीकी सहायक (कनीय अभियंता समकक्ष) शामिल हैं. सभी चयनित कर्मियों को संबंधित प्रखंडों में पदस्थापित कर शीघ्र योगदान देने का निर्देश दिया गया है. यह चयन जिला ग्रामीण विकास शाखा द्वारा किया गया.
चयनित अभ्यर्थियों की सूची इस प्रकार है:
प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी
विशाल मोदक – बहरागोड़ा
राम नाथ महतो – पोटका
गुरु चरण महतो – घाटशिला
लेखा सहायक
4. संजीत कुमार पाल – पोटका
5. लिपु घोष – पटमदा
6. सुंदर मार्डी – बहरागोड़ा
7. चंदन टुडू – चाकुलिया
कंप्यूटर सहायक
8. काशीनाथ सीट – डुमरिया
9. रेणुका लकड़ा – मुसाबनी
10. चांदराय हेम्ब्रम – चाकुलिया
तकनीकी सहायक (कनीय अभियंता के समकक्ष)
11. नरोत्तम कुमार रजनीश – बहरागोड़ा
12. राजेश रौशन – चाकुलिया
13. संजीव कुमार – घाटशिला
14. संजय टुडू – चाकुलिया
15. शीतल महापात्रा – पटमदा
16. अभिषेक पाल – मुसाबनी
17. संतु कुमार सिंह – पोटका
18. चंद्रशेखर महतो (बैकलॉग) – घाटशिला
क्या यह नियुक्तियाँ बदलेंगी ग्रामीण विकास की दिशा?
मनरेगा के इन नव कर्मियों से सरकार को ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की उम्मीद है. इन नियुक्तियों से न सिर्फ रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, बल्कि विकास कार्यों को गति भी मिलेगी.

