उदित वाणी, रांची : एसीबी की बिशेष अदालत ने 38 करोड़ रूपये के शराब घोटाले मामले में आरोपी निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे, उत्पाद विभाग के तत्कालीन संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह व सुधीर कुमार व सुधीर दास समेत पांचों आरोपियों की न्यायिक हिरासत की अवधि नौ जून तक बढ़ा दी. मंगलवार को सभी आरोपियों की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई. अदालत ने पेशी के बाद सभी आरोपियों की न्यायिक हिरासत की अवधि 9 जून तक बढ़ा दी है. ज्ञात हो कि विनय चौबे को एसीबी ने 20 मई को शराब घोटाला से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था. इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं अन्य आरोपियों को 21 जून को गिरफतार किया गया है. फिलहाल विनय चौबे और गजेन्द्र सिंह समेत सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं. गिरफतारी के बाद राज्य सरकार द्वारा विनय चौबे समेत आरोपियों को सस्पेंड कर दिया गया है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
RANCHI : 9 जून तक बढ़ायी गई विनय चौबे समेत पांचों आरोपियों की न्यायिक हिरासत की अवधि
Advertisement
<

