
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील इंटर जेडीसी कैरम चैंपियनशिप का विजेता ब्लास्ट फर्नेस जेडीसी बना है. टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व कोषाध्यक्ष तथा एच ब्लास्ट फर्नेस से कमेटी मेंबर रहे हरिशंकर सिंह ने विजेता टीमों को बधाई देते हुए कहा है कि यह उल्लेखनीय उपलब्धि टीम के कौशल, फोकस और खेल कौशल का प्रमाण है. विजेता टीम के सदस्य जय शंकर (आई ब्लास्ट फर्नेस), परितोष मंडल (आई ब्लास्ट फर्नेस), आलोक (जी ब्लास्ट फर्नेस) तथा शुभम कुमार पांडेय (ए-एफ फर्नेस) थे. उन्होंने जेडीसी चेयरमैन संजय सिंह तथा उपसमिति अध्यक्ष डी भानु के साथ ब्लास्ट फर्नेस विभाग को गौरवान्वित किया है.
Advertisement
<
