उदित वाणी, कांड्रा: झामुमो कार्यकर्ताओं का सम्मेलन गुरुवार को राजनगर के बागराइसाई स्थित आदिवासी संस्कृति कला केंद्र भवन में हुआ. सम्मेलन की अध्यक्षता पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रामजीत हांसदा ने की. इस सम्मेलन में मुख्य रूप से जिला संयोजक मंडली प्रमुख डॉ. शुभेन्दु महतो, गणेश चौधरी, गणेश महाली, कृष्णा बास्के, डब्बा सोरेन, दसमत मार्डी, विशु हेंब्रम, रोमी सिंहदेव, उदय बांकिरा सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे.सम्मेलन में संगठन की मजबूती और नए प्रखंड कमेटी के गठन पर विचार-विमर्श किया गया. इस दौरान अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव पदों के लिए कार्यकर्ताओं ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की.
प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए दावेदार
प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए पांच कार्यकर्ताओं ने दावेदारी पेश की. इनमें निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष रामजीत उर्फ लालू हांसदा, भक्तु मार्डी, रामसिंह हेंब्रम, शेखर महाकुड़ और रखाल प्रधान शामिल हैं. सचिव पद पर रोमी सिंहदेव, सुबोल महतो, घनश्याम महाकुड़ और दिलीप कुमार महतो ने अपनी दावेदारी जताई. कोषाध्यक्ष पद पर जितेंद्र महतो, सरोज कुमार गोप, विश्वनाथ मुर्मू, छुटुराम महतो और पंकज ज्योतिषी ने अपनी उम्मीदवारी पेश की.
आखिरी निर्णय केंद्रीय नेतृत्व का
डॉ. शुभेन्दु महतो ने बैठक में बताया कि सभी दावेदारों की सूची को जिला संयोजक अनुशंसा के साथ केंद्रीय कमेटी को भेजेगा. केंद्रीय नेतृत्व ही अंतिम निर्णय लेगा. उनके अनुसार, अधिवेशन से पूर्व सभी प्रखंडों, नगर पंचायतों और नगर निगमों में कमेटी गठन का कार्य पूरा हो जाएगा.
कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति
इस अवसर पर सोनाराम मुर्मू, श्याम टुडू, सुपाय जारिका, सुधीर हांसदा, रातू हांसदा, सरस्वती मुर्मू, मुबारक हुसैन, समशुल हक, शेर मोहम्मद, सोनमनी मार्डी, राजाराम सरदार, रामेश्वर महतो, कार्तिक महाकुड़, भारत महाकुड़, रघु मार्डी, सुखलाल मुर्मू, पंचू मुर्मू, सिदो मुर्मू, सालगे टुडू, सुभद्रा महाकुड़, रिंकू राउत, श्यामपद त्रिपाठी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे.
उदित वाणी टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।