
उदित वाणी, जमशेदपुर : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) अंतर्गत विशेष सफाई अभियान के तहत मानसून से पहले सभी बड़े नाला का सफाई करने हेतु निर्धारित नालों की सूची सारिणी के तहत सफाई कार्य तेजी से किया जा रहा है। जमशेदपुर अक्षेस एवं जुस्को के द्वारा नालों की सफाई की जा रही है । जमशेदपुर अक्षेस के द्वारा शुक्रवार को जेमको स्थित ट्यूब कंपनी नाला, कुसुम नगर, बिरसानगर, मेहुल बेड़ा केबुल बस्ती स्थित नालों की सफाई की गयी । वहीं दूसरी ओर जुस्को के दल द्वारा नामदा बस्ती, स्लैग रोड, डी वी सी कॉलोनी के नालों की सफाई की गई
Advertisement
<

