उदित वाणी, जमशेदपुर: सरायकेला खरसावां जिले के दलभंगा के बड़ानी के पास तेज ढलान में एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. घटना में ऑटो चालक और जीतेन नाग घायल हो गए. घटना के बाद स्ठानीय लोगों की मदद से ऑटो को सीधा कर घायलों को इलाज के लिए सरायकेला सदर अस्पताल ले जाया गया जहां से दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया. घायल जीतेन खूंटी जिला के अनकी गांव का रहने वाला है. बीते दिनों वह बीरबांकी में छऊ नृत्य देखने के लिए आया हुआ था. उसके साथ गांव की दो युवतियां भी थी. आज सुबह वापस गांव लौटने के क्रम में दोनों युवतियां अपने वाहन से नहीं जा पायीं जिसके बाद कुरुमदाह के वासियों ने जितेन को उन युवतियों को उनके गांव छोडऩे की जिम्मेदारी दी. सभी ऑटो से रवाना हुए. इसी बीच ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<


