
उदित वाणी जादूगोड़ा: डायरेक्टर जनरल माइंस सेफ्टी (डीजीएमएस), चाईबासा के तत्वावधान में, यूसिल के नरवा पहाड़ यूरेनियम प्रोजेक्ट में 18 से 24 नवंबर तक एक ट्रेड टेस्ट प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में यूसिल की सात यूरेनियम माइंस, एचसीएल की दो माइंस और लावा माइंस के तकनीकी कर्मी शामिल होंगे।
इस प्रतियोगिता में करीब 100 कर्मी अपनी तकनीकी दक्षता और हुनर का प्रदर्शन करेंगे। यह प्रतियोगिता कर्मचारियों को उनके पेशेवर कौशल को बढ़ाने का एक अवसर प्रदान करेगी। कार्यक्रम के समापन पर, चयनित श्रेष्ठ प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।
यह आयोजन न केवल कर्मचारियों की मेहनत और कौशल को मान्यता देने का एक महत्वपूर्ण मंच है, बल्कि इससे खान सुरक्षा और कार्यकुशलता में भी सुधार की उम्मीद है।

