उदित वाणी जमशेदपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस ने चक्रधरपुर मंडल में सक्रिय सभी श्रमिक संगठन में ये बिगुल फूंक कर आवेदन किया है कि रनिंग कर्मचारियों का जो लाइन बॉक्स को रेल प्रशासन अचानक बंद करने का निर्णय ले रहा है उसके विरुद्ध में सभी संगठन 19 मई को मेंस कांग्रेस कार्यालय में उपस्थित होकर विरोध करेंगे. इस दौरान मेंस कांग्रेस यह प्रयास करेगा की इस तरह के बेतुका आदेश जो रेलवे बोर्ड बिना किसी भूमिगत स्थिति का जायजा लिए बिना लागू कर रहा है इसके विरोध में सभी श्रमिक संगठन सक्रिय हैं. इसको अब किसी भी सूरत में न केवल चक्रधरपुर बल्कि पूरे दक्षिण पूर्व रेलवे में लागू होने नहीं देंगे. मेंस कांग्रेस दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन, दक्षिण पूर्व रेलवे ओबीसी कर्मचारी एसोसिएशन, दक्षिण रेलवे एस टी एस कर्मचारी एसोसिएशन, दक्षिण रेलवे लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के सभी लोगों से आवेदन किया है कि 19 तारीख की बैठक में शामिल हो और एक समिति का गठन करें. यह समिति मंडल स्तर एक रणनीति तैयार करेगी कि रेलवे बोर्ड के निर्णय का विरोध करने के लिए आंदोलन की रूप रेखा क्या होगी. यह जानकारी मेंस कांग्रेस के जोनल महामंत्री शशि रंजन मिश्रा ने दी.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
मेंस कांग्रेस यूनियन में रनिंग कर्मियों का लाइन बॉक्स बंद करने के विरोध में जुटेंगे रेलवे के सभी एसोसिएशन
Advertisement
<

