
उदित वाणी जमशेदपुर : आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को झारखंड में भाजपा के गढ़ पर जोरदार सियासी हमला। जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में झामुमो प्रत्याशी समीर मोहंती के पक्ष में आयोजित एक चुनावी सभा में उन्होंने लोगों से भाजपा को हराने के लिए वोट मांगा।उन्होंने कहा कि आम लोगों, खासकर आदिवासियों, के हितों की रक्षा के लिए जमशेदपुर लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन की ओर से झामुमो प्रत्याशी समीर मोहंती की जीत जरूरी है। इंडिया गठबंधन के घटक दल झामुमो की स्टार प्रचारक और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन, राज्य के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और अन्य नेताओं की मौजूदगी में हुई इस आम सभा में अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी शामिल हुई. बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में, भीषण गर्मी में भी, जुटी भारी भीड़ से गदगद दिख रहे अरविंद केजरीवाल ने भाजपा के शीर्ष नेता और प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर जाम का निशान साधा। उन्होंने कहा कि मोदी देश में अघोषित आपातकाल चला रहे हैं, केंद्रीय जांच एजेंसियों के माध्यम से विपक्षी नेताओं को झूठे मुकदमों में फंसा कर जेल भेज रहे हैं। इस क्रम मेंउन्होंने अपना भी उदाहरण दिया और हेमंत सोरेन का भी नाम लिया।केजरीवाल ने कहा कि भाजपा संविधान को बदलना चाह रही है।

आदिवासियों दलित और पिछड़ों के आरक्षण पर भी प्रहार करना चाहती है। केजरीवाल ने कहा कि यदि मोदी फिर सत्ता में आ गए तो उनकी सरकार देश में आरक्षण खत्म कर देगी। आदिवासियों दलितों और पिछड़ों को आरक्षण मिलना बंद हो जाएगा।उन्होंने कहा कि यह सामान्य चुनाव नहीं है या भारत को बचाने का चुनाव है। यह आदिवासियों की रक्षा करने का चुनाव है। इसलिए हर कोई संकल्प ले की झारखंड में एक भी सीट पर भाजपा को नहीं जीतने देना है। अब चुनाव प्रचार में जितने भी दिन बचे हैं। दिन रात मेहनत कर भाजपा की हर को सुनिश्चित करना है। केजरीवाल ने हेमंत सोरेन को आदिवासियों का सबसे बड़ा नेता बताते हुए कहा कि किसी अदालत से दोषी कर दिए बगैर हेमंत को मोदी सरकार ने जेल में डाल दिया। यह तनाशाही है। यह मोदी के अहंकार को दर्शाता है। इसी अहंकार को तोड़ना है। इसी अहंकार को खत्म करना है। और यह काम भाजपा को हराकर ही कर सकते हैं। केजरीवाल ने कहा कि यदि मोदी दोबारा सत्ता में आ गए तो आदिवासियों पर दमन बढ़ेगा। कई नेता जेल जाएंगे। झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भी जेल जा सकते हैं। दिल्ली का मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी आदिवासियों को चुनौती दे रहे हैं। लेकिन हमने भी चूड़ियां नहीं पहन रखी है। उन्होंने भीड़ से पूछा कि मोदी के सर खिलाफ कुछ करोगे ना। भाजपा के खिलाफ वोट दोगे न। फिर कहा कि 25 और 1 जून को अपने-अपने क्षेत्र में ई बी एम का बटन इतना जोर से दबाना कि उसकी आवाज नई दिल्ली में मोदी को सुनाई पड़े।

यह आवाज मोदी के कान में गूंजनी चाहिए। केजरीवाल ने मोदी को आदिवासी विरोधी साबित करने के क्रम में अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इसका उद्घाटन राष्ट्रपति के हाथों होना चाहिए था लेकिन मोदी सरकार ने राष्ट्रपति को इसलिए नहीं बुलाया क्योंकि वे आदिवासी हैं। केजरीवाल ने कहा कि 4 जून को मोदी सरकार वापस नहीं आ रही है। यदि आप चाहते हैं कि हेमंत सोरेन 5 जून को जेल से बाहर आ जाए तो आपको भाजपा को हराना होगा। यदि 4 जून को इंडिया गठबंधन की जीत होती है, उसकी सरकार नई दिल्ली में बनती है तो अगले दिन हेमंत सोरेन जेल से बाहर आ जएंगे और मैं भी।
उन्होंने कहा कि आज की सभा में पंजाब के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता भगवान सिंह मान भी आने वाले थे।
पंजाब में अपनी व्यवस्था को देखते हुए वह नहीं आ सके। जब 4 जून के बाद मोदी सरकार की विदाई हो जाएगी तब हम जमशेदपुर की जनता को धन्यवाद ज्ञापन करने के लिए मान को साथ लेकर आएंगे। केजरीवाल ने झामुमो में प्रत्याशी समीर मोहंती की जीत के लिए लोगों से तीर धनुष के चुनाव चिन्ह पर वोट देने की अपील की।

