उदित वाणी, कांड्रा: जानकारी देते हुए जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल ने बताया की घंटे भर से वे प्रखंड कार्यालय भवन में गलियों में खड़े हैं एवं ना ही उन्हें कोई रिसीव करने के लिए आया है और ना ही कोई कमरा आवंटित है पूर्व में इसकी सूचना उन्होंने गम्हरिया के अंचल अधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को भी दी। लेकिन अभी तक कोई कमरा आवंटित नहीं हुआ है इस प्रखंड के अंतर्गत तीन जिला परिषद सदस्य आते हैं लेकिन हमेशा वह ऐसे ही आकर और वापस चले जाते हैं कामरा आवंटित नहीं होने के कारण उन्हें बैठने की सुविधा उपलब्ध नहीं है पोषण माह कार्यक्रम में उन्हें बुलाया गया है लेकिन अभी तक कार्यक्रम की तैयारी हो रही है किसी भी सेविका द्वारा उन्हें रिसीव नहीं किया गया है वहीं जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल ने कहां की वे जब से जिला परिषद सदस्य का चुनाव जीत कर आई है लगभग डेढ़ बरस बीत गए हैं लेकिन अभी तक कमरा आवंटित नहीं होना प्रखंड प्रशासन एवं जिला प्रशासन की लचर व्यवस्था को दर्शाता है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
कांड्रा: गम्हरिया प्रखंड भवन में जिला परिषद सदस्यों के लिए कमरा आवंटित नहीं होने के खिलाफ फूटा जिप सदस्यों का आक्रोश, कहा हर प्रखंड में आवंटित है कमरा
Advertisement
<


