
उदित वाणी, जमशेदपुर: मणिपुर राज्य में महिलाओं पर होने वाले अत्याचार के खिलाफ जमशेदपुर में जिला कांग्रेस ने देश के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के पुतले का दहन किया गया.जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर के अध्यक्षता में यह पुतला दहन कदमा गणेश पूजा मैदान गोलचक्कर पर किया गया. इससे पहले उन्होंने एक विरोध मार्च भी निकाला, जहां तमाम कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. उन्होंने कहा कि मणिपुर राज्य में लंबे समय से हिंसा चल रही है और आज तक केंद्र सरकार ने इसपर हस्तक्षेप नहीं किया है. आज भी उसी मणिपुर में महिला के साथ सड़क पर अत्याचार किया गया, लेकिन केंद्र सरकार ने इस विषय में चुप्पी साधी है. इन्होंने कहा कि यह मणिपुर सरकार और केंद्र सरकार के विफलता कों दर्शाता है और इसी चुप्पी का विरोध कांग्रेस पार्टी कर रही है. इस मामले में वे देश की राष्ट्रपति से करवाई की मांग भी कर रहे हैं. पुतला दहन कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, भारत यात्री जेबा खान, प्रदेश सचिव राकेश तिवारी,प्रदेश सचिव सुरेश धारी, जिला उपाध्यक्ष सह नवनियुक्त जिला स्तरीय समन्वयक अल्पसंख्यक विभाग शफी अहमद खान, राज किशोर यादव, रियाजउद्दीन खान, योगेन्द्र सिंह यादव जिला समन्वयक सेवादल कांग्रेस, ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, अशोक सिंह क्रांतिकारी, रामलाल प्रसाद पासवान जिला समन्वयक ओबीसी विभाग, रजनीश सिंह, गुरदीप सिंह, जितेन्द्र सिंह, बिरेंद्र पाण्डेय, इंतिखाब वास्ती, मो सलीम, साकची प्रखण्ड अध्यक्ष धर्मा राव, राहुल गोस्वामी, जसवंत सिंह जस्सी, संध्या दास, दिलीप गुप्ता, दुर्गा प्रसाद, अजय मिश्र, अजय महतो, राम प्रवेश झा, रंजीत सिंह कल्लू, अमर कुमार मिश्रा, अपर्णा गुहा, पवन ओझा, अमृत पाल सिंह, अरूण कुमार सिंह शामिल हुए.
