
उदित वाणी जमशेदपुर: कोल्हान विश्वविद्यालय द्वारा शुक्रवार को एक अधिसूचना जारी कर सभी महाविद्यालयों के प्राचार्य एवं प्रभारी प्राचार्य को स्नातक (यूजी) सेकेंड सेमेस्टर (2020-23) परीक्षा 2021 एवं फिफ्थ सेमेस्टर सत्र (2019-22) परीक्षा 2021 की आंतरिक परीक्षा एवं प्रोयोगिक/प्रोजेक्ट/मौखिक परीक्षा अपने स्तर से बाह्य परीक्षक की नियुक्ति कर परीक्षा 17 मई से 27 मई तक आंतरिक परीक्षा एवं प्रायोगिक, प्रोजेक्ट, मौखिक पूर्ण कर अंक पत्र विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में 31 मई तक जमा करना सनुश्चित करने का निर्देश दिया है. साथ ही बताया गया है कि 31 मई के बाद प्राप्त अंक पत्र को परीक्षा विभाग के द्वारा विचार नहीं किया जायेगा. उधर, लगातार सत्र नियमित करने के दबाव के बीच कोल्हान विश्वविद्यालय ने भी छात्रों और छात्र संगठनों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है. दरअसल विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग की ओर से यूजी व पीजी प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा फार्म भरने की अधिसूचना जारी की गई है. इस अधिसूचना में विभाग द्वारा स्पष्ट बताया गया कि निर्धारित तिथि के बाद विभाग किसी के दबाव में तिथि को विस्तारित नहीं करेगा. ऐसा पहली बार अधिसूचना में लिखा गया है. मालूम हो कि छात्र संघों द्वारा किसी भी परीक्षा फार्म भरने की तिथि समाप्त होने के बाद तिथि के विस्तार की मांग की जाती है. इसके बाद विश्वविद्यालय के कुलपति के हस्तक्षेप से इस कार्य को विस्तारित किया जाता है, लेकिन इस ऐसा नहीं होगा. जारी अधिसूचना के अनुसार यूजी प्रथम सेमेस्टर सत्र 2021-24 का परीक्षा फार्म भरने का कार्य 21 मई से प्रारंभ हो रहा है. बिना फाइन के कार्य कार्य 04 जून तक चलेगा. दो सौ रुपए विलंब शुल्क के साथ यह कार्य 09 जून तक चलेगा. पीजी सत्र 2021-23 के प्रथम सेमेस्टर बैकलाग सहित का परीक्षा फार्म 19 मई से प्रारंभ भरने का कार्य 19 मई से प्रारंभ होगा. यह कार्य 31 मई तक चलेगा. दो सौ रुपए विलंब शुल्क के साथ यह कार्य 7 जून तक होगा. परीक्षा फार्म को कोल्हान विश्वविद्यालय के वेबसाइट जाकर आनलाइन भरना होगा. विस्तृत जानकारी कोल्हान विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर उपलब्ध है.
