उदित वाणी, जमशेदपुर: मानगो नगर निगम क्षेत्र में आए दिन किसी ना किसी बस्ती या इलाके में पानी की समस्या व्याप्त हो जा रही. इस बार मानगो निगम क्षेत्र अंतर्गत डिमना रिपीट कॉलोनी में पाइप लाइन में खराबी के कारण पिछले 5 दिनों से जलापूर्ति बाधित है. इसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. महिलाओं को मजबूरन दूर से पानी ढो कर लाना पड़ रहा है. इस संबंध में नगर निगम में कई बार शिकायत भी की गई लेकिन निगम ने अब-तक कोई पहल नहीं की. इस संबंध में रिपीट कॉलोनी के लोगों ने बताया कि कि कॉलोनी के रोड नंबर पांच में पाइप लाइन में खराबी के कारण जलापूर्ति बाधित है कई बार निगम में शिकायत के बावजूद अब तक निगम पदाधिकारियों ने कोई पहल नहीं की है. लोगों का कहना था कि अगर निगम दो दिन में जलापूर्ति बहाल नहीं करेगा तो कॉलोनी वासी निगम कार्यालय के समक्ष उग्र आंदोलन करने के लिए विवश होंगे.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<


