
उदित वाणी, जमशेदपुर: सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने रांची से जयपुर तक सीधी हवाई सेवा शुरू करने पर केन्द्र सरकार, राज्य सरकार, केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं सांसदों को धन्यवाद दिया है.
चैंबर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने बताया कि सिंहभूम चैम्बर, रांची-जयपुर विमान सेवा के लिए पिछले एक-डेढ़ वर्षों से लगातार मांग करते आ रहा है. इससे कुछ महीने पहले वाया दिल्ली रांची-जयपुर विमान सेवा शुरू हुई थी. उन्होंने कहा कि पहले चरण में केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया, राजस्थान अशोक गहलोत एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से रांची से जयुपर के लिए सीधी उड़ान शुरू करने का अनुरोध किया गया था.
साथ ही झारखंड के सभी सांसदों से भी अनुरोध किया गया था. इसी का परिणाम है कि सीधी विमान सेवा रांची से जयपुर शुरू हो पाई हैं. मूनका ने बताया कि झारखंड राज्य से बड़ी संख्या में लोग राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में से आते हैं.
विशेष रूप से जयपुर, सालासर, खांटू, झुनझुनु, अजमेर आदि. उन्होंने बताया कि जयपुर के लिए कोई भी सीधी उड़ान नहीं थी, जिसके चलते ट्रेन से जाना पड़ता था या कोलकाता से उड़ानें लेनी पड़ती थी, जो वास्तव में बहुत समय लेती थी और आपात स्थिति में लोग जयपुर या राजस्थान के किसी भी हिस्से में समय पर नहीं पहुंच पाते थे. राज्यभर के व्यापारी एवं राजस्थान से संबंध रखने वाले लोगों ने सिंहभूम चैम्बर के इस प्रयास की सराहना की है.
सिंहभूम चैमबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के उपाध्यक्ष, व्यापार एवं वाणिज्य नितेश धूत, उपाध्यक्ष, वित्त एवं कराधान दिलीप गोलेच्छा, उपाध्यक्ष, उद्योग महेश सोंथालिया, उपाध्यक्ष, जनसंपर्क एवं कल्याण मुकेश मित्तल, सचिव, व्यापार एवं वाणिज्य अनिल मोदी, सचिव, वित्त एवं कराधान पीयूष चौधरी, सचिव, जनसंपर्क एवं कल्याण भरत मकानी, सचिव उद्योग सांवरमल शर्मा, कोषाध्यक्ष किशोर गोलेच्छा ने केन्द्र सरकार, राज्य सरकार, नागरिक उड्डयन मंत्रालय एवं सांसदों को बधाई दी है.

