
उदितवाणी, जमशेदपुर: साकची बाजार के अंदर, खास कर डालडा लाइन में, दुकान का साइज रात की अपेक्षा दिन में दोगुना हो जाता है . कहने का अर्थ यह है कि रात में बंद करते वक्त दुकान अपने वास्तविक आकार में रहती है जबकि दिन में खुलते वक्त दुकान का आकार दोगुना हो जाता है.
यानी सडक़ का अतिक्रमण हो रहा है. सडक़ पर लोगों का चलना मुश्किल हो गया है. दुकान के सामान को बिक्री के लिए बाहर सडक़ पर रख दिया जाता है.
इस मामले को लेकर मंगलवार को साकची प्रखंड कांग्रेस आरटीआई सेल के चेयरमैन रविकांत अग्रवाल के नेतृत्व में साकची बाजार डालडा लाइन के दुकानदारों ने जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी व साकची थाना प्रभारी को एक ज्ञापन सौंपा.
ज्ञापन में मांग की गई है कि जेएनएसी इस मामले की जांच कर आवश्यक कारवाई करें. साकची डालडा लाईन में आपराधिक प्रवृति के लोगों का जमावड़ा लगता है पुलिस प्रशासन को चाहिए कि समय समय पर पेट्रोलिंग कर ऐसे अड्डबाजी करने वाले लोगों पर कारवाई की जाए.

