
उदितवाणी, रांची: राज्य के शिक्षकों को स्मार्ट बनाए जाने की कवायद में जुटी राज्य सरकार द्वारा उनके बीच टैबलेट बांटे की तैयारी की जा रही है. इसके तहत राज्य के शिक्षकों के लिए लगभग 28945 टैबलेट व कंप्यूटर खरीदे जाने की योजना है.
टैबलेट मोबाइल डिवाइस मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर से युक्त होंगे. इन टैबलेटों की आपूर्ति के बाद सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के बीच बांटे जायेंगे. बताया गया हैं कि जिस एजेंसी से टैबलेट की आपूर्ति करायी जायेगी, उसे इसका 3 साल तक मेंटेनेंस भी करना होगा. योग्य एजेंसियाों से 16 दिसंबर तक प्रस्ताव आमंत्रित किया गया है.
Advertisement
<

