
उदित वाणी, जमशेदपुर: डीबीएमएस कदमा हाई स्कूल के कलाकृति ऑडिटोरियम में शुक्रवार को गोलू पूजा में देवी-देवताओं की मूर्तियां सजाकर नवरात्रि धूमधाम से मनायी गयी. कार्यक्रम की शुरुआत देवी दुर्गा की आराधना से हुई.
इस अवसर पर शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विभिन्न प्रांत के गीत एवं नृत्य से सबका मन मोह लिया. कार्यक्रम में बंगाली गीत धुनुची नृत्य, देवी दुर्गा स्तुति, मराठी नृत्य, डांडिया आदि ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिये.
कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षिकाओं को हल्दी कुमकुम लगाया गया. इस अवसर पर डीबीएमएस संस्था की चेयरपर्सन (एडमिनिस्ट्रेशन) ललिता चंद्रशेखर, ज्वाइंट चेयरपर्सन (फाइनांस) बी चंद्रशेखर, भुवना कृष्णन, अनीता रामकृष्ण, प्रार्चाया गुरप्रोत भामरा, सुर्पणा रॉय, एस. शीरीन एवं शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थीं.

