
उदित वाणी, जमशेदपुर: लौहनगरी के जाने-माने उद्योगपति, गौ भक्त अशोक भालोटिया को झारखंड प्रादेशिक गौशाला संघ का उपाध्यक्ष बनाये जाने पर जुगसलाई स्थित टाटानगर गौशाला कमेटी के सदस्यों ने उन्हें राजस्थानी पगड़ी पहनाकर एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया.
जुगसलाई टाटानगर गौशाला कमेटी कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में गौशाला कमेटी के अध्यक्ष कैलाश सरायवाला ने कहा कि अशोक भालोटिया के मार्गदर्शन में आने वाले दिनों गौशाला और नई ऊंचाइयों को छुएगा.
वहीं अशोक भालोटिया ने कहा कि वे और उनके परिवार ने हमेशा गौमाता की सेवा की है. गौशाला को जब भी उनकी जरूरत पड़ेगी वह हमेशा इसके लिए तत्पर रहेंगे.
इस अवसर पर गौशाला कमेटी के महासचिव महेश गोयल, सुरेश कांवटिया, अभिषेक अग्रवाल (गोल्डी), नरेश मोदी, प्रमोद सरायवाला, छीतरमल धुत, रवि भौतिका, राजेश हरनाथका, बबलू अग्रवाल, दीनदयाल कांवटिया आदि मौजूद थे.

