
उदित वाणी झारखंड : झारखंड विधानसभा के बाहर बुधवार को सियासी पारा उस समय अचानक चढ़ गया, जब कांग्रेस के मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ नेताओं ने एकजुट होकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया. कांग्रेस नेताओं की मांग है कि निर्दलीय (और बीजेपी के समर्थित) दिग्गज उम्मीदवार परिमल नाथवानी का नामांकन तुरंत रद्द किया जाए. यह सियासी घमासान उस समय और तेज़ हो गया जब नामांकन पत्रों की जांच के दौरान परिमल नाथवानी के दस्तावेजों में एक बड़ी तकनीकी गड़बड़ी सामने आई.
विधानसभा के बाहर कांग्रेस का भारी हंगामा और धरना
इस तकनीकी विवाद के सामने आते ही कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है. बुधवार को विधानसभा परिसर के बाहर कांग्रेस के कई कद्दावर मंत्री, विधायक और नेता धरने पर बैठ गए. कांग्रेस का आरोप है कि नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. जब तक नाम की विसंगति का पूरी तरह निपटारा नहीं हो जाता या नामांकन रद्द नहीं होता, उनका विरोध जारी रहेगा.

