उदित वाणी, आदित्यपुर : पुलिस अवर निरीक्षक रविकांत पराशर ने आज आरआईटी थाना के नए थाना प्रभारी पद का प्रभार ग्रहण किया. श्री पराशर ने निवर्तमान थाना प्रभारी संजीव कुमार की जगह ली है, जिन्हें यहाँ से स्थानातंरित कर खरसावाँ थाना का थाना प्रभारी बनाया गया है.
वहीं, थाना प्रभारी पद का प्रभार लेने के बाद श्री पराशर ने थाना क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को अपनी प्राथमिकता बताया है. साथ हीं थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, नशाखोरी पर अंकुश, अवैध गतिविधियों की रोकथाम तथा महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने तथा असामाजिक तत्वों और अपराधियों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाने की बात भी कही है.
Advertisement
<


