उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील जमशेदपुर जमशेदपुर में हालिया संगठनात्मक बदलावों को देखते हुए ज्वाइंट एमेनिटीज़ कमिटी और सेंट्रल कैंटीन मैनेजिंग कमिटी का पुनर्गठन किया गया है. यह बदलाव तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है. इस अधिसूचना में मैनेजमेंट और कर्मचारियों (टाटा वर्कर्स यूनियन) दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है.
ज्वाइंट एमेनिटीज़ कमिटी
अध्यक्ष- अभिजीत अविनाश नानोटी (चीफ मैन्युफैक्चरिंग, एफपी, टाटा स्टील जमशेदपुर
अल्टरनेट चेयरपर्सन: अनुराग सक्सेना (चीफ ऑफ इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस) और दीपा अहमद (चीफ, एचआरबीपी कॉर्पोरेट फंक्शन्स)
मेंबर सेक्रेटरी: अशीष अग्रवाल (हेड कंस्ट्रक्शन – सिविल स्ट्रक्चरल)
कमिटी में कुल 21 मैनेजमेंट प्रतिनिधि और 12 कर्मचारी प्रतिनिधि शामिल हैं. कर्मचारी पक्ष की ओर से संजीव तिवारी (वाइस प्रेसिडेंट, टाटा वर्कर्स यूनियन) को वाइस चेयरपर्सन बनाया गया है.
सेंट्रल कैंटीन मैनेजिंग कमिटी
अध्यक्ष: यशवंत कुमार पांडे (चीफ, एचआरबीपी). इस कमिटी में भी मैनेजमेंट और कर्मचारी प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है. कर्मचारी पक्ष की ओर से नीतेश राज (असिस्टेंट सेक्रेटरी, टाटा वर्कर्स यूनियन) को वाइस चेयरपर्सन की जिम्मेदारी दी गई है.कंपनी ने इस पुनर्गठन को कर्मचारियों की सुविधाओं, कैंटीन सेवाओं और एमेनिटीज़ से संबंधित मुद्दों को बेहतर तरीके से संबोधित करने के उद्देश्य से किया है. नए गठित कमिटियों से कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच बेहतर समन्वय की उम्मीद है.


