उदित वाणी, आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निगम प्रशासन द्वारा बार_बार की जा रही कार्रवाई के बावजूद बिष्टुपुर और आदित्यपुर को आपस में जोड़ने वाले नए खरकई पुल पर फिर से फल का ठेला लगने लगा है. इसकी वजह से जहां अक्सर खरकई पुल पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है.
वहीं, दुर्घटनाएं घटित होने की संभावना भी बनी हुई है. कुछ दिनों के बाद फल विक्रेताओं के द्वारा पुनः खरकई पुल पर फल का ठेला लगाया जाने लगा है. इस क्रम में उनके द्वारा फल से भरा डब्बा ठेला के आगे रखकर पुल पर सामान्य आवागमन को बाधित करने का कृत्य भी किया जा रहा है.
स्थानीय लोग नगर निगम प्रशासन से पुनः फल विक्रेताओं के विरुद्ध कड़ी और दंडात्मक कार्रवाई करने की उम्मीद कर रहे हैं. स्थानीय लोग खरकई पुल पर ठेला लगाने वाले फल विक्रेताओं के साथ_साथ पुल पर लगे ठेला से फल की खरीददारी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग भी कर रहे हैं.


