उदित वाणी, जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा महाअभियान चलाया जाएगा. ‘बारह साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के’ शीर्षक वाला यह अभियान 5 जून से 21 जून तक जमशेदपुर महानगर के चारों विधानसभा में चलेगा.
आयोजन के तैयारी के निमित्त, भाजपा जमशेदपुर महानगर की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को बर्मामाइंस स्थित देवस्थान सभागार में सम्पन्न हुई. जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित संगठनात्मक बैठक में आगामी कार्यक्रम के निमित्त आवश्यक चर्चा कर रूपरेखा तय की गई.

देवस्थान सभागार में जुटी भाजपा की टीम, ‘मन की बात’ के लिए मंडल अध्यक्ष सम्मानित
इस बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद आभा महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार, पूर्व जिलाध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों के साथ जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी एवं अभियान के निमित्त मंडल के संयोजक एवं तीन सदस्यीय सह संयोजक की टोली मौजूद रही.
बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शीर्ष पांच मंडल अध्यक्षों को सम्मानित किया गया. इस दौरान आगामी 31 मई को मन की बात कार्यक्रम को सभी बूथों पर आयोजित करने एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, अभियान की रणनीति एवं संगठनात्मक जिम्मेदारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई.
आभा महतो बोलीं- ‘मोदी सरकार ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाया लाभ’
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद आभा महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष भारत के स्वाभिमान, सुशासन और जनकल्याण के रूप में याद किए जा रहे हैं. इन वर्षों में देश ने विकास, सुरक्षा, गरीब कल्याण और महिला सशक्तिकरण की दिशा में कार्य किए हैं. उन्होंने बताया कि मोदी सरकार ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया है.
उन्होंने कहा कि यह अभियान संगठन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है. अभियान भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का अवसर है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सेवा, सुशासन और विकास के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं. आज भारत विश्व पटल पर अपनी पहचान स्थापित कर रहा है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रिय रहकर सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया.
जानिए 5 से 21 जून तक के महाअभियान का पूरा शेड्यूल
जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 सफल वर्ष पूरे किए हैं. इन वर्षों में भारत ने विकास और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित किए हैं, जिससे देश के कोने-कोने तक विकास की धारा पहुंची है और हर वर्ग को लाभ मिला है. अभियान का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा:
5 जून (विश्व पर्यावरण दिवस): शक्ति केंद्र पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम से शुरुआत होगी.
8 से 14 जून: विशेष जनसंपर्क अभियान चलेगा, जिसके तहत सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य समाज के प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात और संवाद करेंगे.
13 जून: जिला स्तर पर मीडिया संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा.
16 से 18 जून: प्रबुद्धजनों का विशाल सम्मेलन होगा, जिसके तहत एक भव्य प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी.
21 जून (अंतरराष्ट्रीय योग दिवस): मंडल स्तर तक योग शिविरों के आयोजन के साथ अभियान का समापन होगा.
इस दौरान मंच संचालन जिला महामंत्री जितेंद्र राय एवं धन्यवाद ज्ञापन बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष रितेश झा ने किया.
बैठक में उपस्थित प्रमुख नेता और कार्यकर्ता
बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष आभा महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार, जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा, पूर्व जिलाध्यक्ष रामबाबू तिवारी, चंद्रशेखर मिश्रा, दिनेश कुमार, सुधांशु ओझा, अभियान के जिला संयोजक राजीव सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश सिंह यादव, मनोज सिंह, कुलवंत सिंह बंटी, अनिल सिंह, रीता मिश्रा, जटाशंकर पांडेय, खेमलाल चौधरी शामिल हुए.
इसके साथ ही जिला पदाधिकारी संजीव सिंह, बबुआ सिंह, रूबी झा, अमरजीत सिंह राजा, राजीव सिंह, जितेंद्र राय, तन्मय झा, रीना चौधरी, रेणु सिन्हा, प्रेम झा, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, अमित सिंह, मोर्चा अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा, नीलु मछुआ, सागर राय, मंजीत सिंह समेत मंडल अध्यक्ष रितेश झा, पप्पू उपाध्याय, कुमार अभिषेक, बापन बनर्जी, युवराज सिंह, रंजीत सिंह, बिनोद राय, प्रशांत पोद्दार, रंजीत सिंह, अभिनव सिन्हा, उपेंद्र गिरी, सुमित शर्मा, हन्नु जैन, जुगनू वर्मा, नीरज शर्मा, अमित मिश्रा, शनत कुमार सी, सनातन दास, राकेश चौबे, श्यामल महाकुड़, पप्पू सिंह, अप्पा राव, पवन अग्रवाल, दीपक झा, प्रदीप मुखर्जी, अशोक सामंत, सीनू राव, कमलेश सिंह, पवन सिंह, संतोष ठाकुर, सुशीला शर्मा, मीरा झा, रेणु झा, रंजीत सिंह, निर्मल गोप, उमाशंकर मंडल समेत कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे.


