उदित वाणी, रांची : राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत राज्य सरकार द्वारा माध्यमिक विद्यालयों को उत्क्रमित किया जायेगा और माध्यमिक विद्यालयों में भी अब 12वीं तक की कक्षाएं संचालित किए जायेंगे. वहीं इंटरमीडिएट कालेजों में नौवीं एवं 10वीं की भी पढ़ाई शुरू किये जायेंगे.
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा इसको लेकर एक कमिटी गठित किया गया है और सरकार द्वारा आगे की कार्रवाई इसी कमिटी की अनुशंसा के आलोक में की जायेगी. कमिटी के संयोजक माध्यमिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक शिवेंद्र कुमार कुमार बनाए गए हैं और इस कमिटी की एक बैठक सात मई को हो चुकी है. इसकी अगली बैठक 19 मई को माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में होगी.
इधर माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र भेजकर प्लस टू विद्यालयों एवं माध्यमिक विद्यालयों की उपलब्धता तथा प्राचार्यों, शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों की संख्या को लेकर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. इसके लिए फॉरमेट बनाकर भेजा गा है. माध्यमिक विद्यालयों को 12वीं तक अपग्रेड करने के लिए जानकारी मांगी गई है.


