उदित वाणी, आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में अवस्थित पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल लेने के लिए आम लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है. और लंबी-लंबी कतार देखने को मिल रही है. पहले रसोई गैस सिलेंडर के लिए गैस एजेंसी के समक्ष दिख रही आम लोगों की भीड़ अब पेट्रोल पंपों पर दिखने लगी है. और उमड़ रही भीड़ को नियंत्रित करने में पेट्रोल पंप के कर्मियों को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है.
जार/बोतल में मनाही, बाईक में मिल रहा है 100 रुपये का पेट्रोल
वहीं, आदित्यपुर के पेट्रोल पंप पर अब जार, गैलन अथवा बोतल में पेट्रोल/डीजल मिलना बन्द हो गया है. वहीं, दो पहिया वाहन अर्थात बाईक में भी आम लोगों को 100 रुपये से ज्यादा का पेट्रोल नहीं मिल रहा है. संपर्क करने पर आशियाना स्थित आईओसी पेट्रोल पंप के संचालक ने बताया कि अगर ससमय तेल टैंकर पेट्रोल पंप पर पहुंच जायेगा, तो आम लोगों को पेट्रोल और डीजल सरल तरीके से मिल सकेगा. परन्तु ससमय तेल टैंकर के पेट्रोल पंप नहीं पहुंचने पर हीं समस्या हो सकती है.
हालाँकि आम लोगों को चिंतित होने की जरुरत नहीं है. और समस्या का समाधान जरुर होगा. किसी को कोई परेशानी न होगी. और सभी लोगों को जरूरत के मुताबिक तेल मिलेगा. परन्तु आम लोग जमाखोरी न करें. पेट्रोल पंप संचालक ने बताया कि पेट्रोल पंप में तेल की कोई कमी नहीं है. हर दिन जितना तेल होना चाहिए, उतना तेल उपलब्ध है. और सामान्य रुप से पेट्रोल-डीजल की बिक्री भी हो रही है. तेल लिमिट करने का उद्देश्य सभी लोगों को जरुरत के मुताबिक पेट्रोल-डीजल उपलब्ध कराना है. और उसकी जमाखोरी पर रोक लगाई जा सके.


