
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील टिनप्लेट डिवीजन के एग्जीक्यूटिव-इन-चार्ज(ईआईसी) उज्ज्वल चक्रवर्ती को ट्यूब्स डिवीजन का नया ईआईसी नियुक्त किया गया है. इस संबंध में मंगलवार को टाटा स्टील के सीईओ सह एमडी टीवी नरेंद्रन के हस्ताक्षर से सर्कुलर जारी किया गया है.
जारी सर्कुलर में कहा गया है कि 10 मार्च से उज्ज्वल चक्रवर्ती अपनी अभी की जिम्मेदारियों के साथ अगली सूचना तक अपने लेवल आईएल टू ग्रेड पर एग्जीक्यूटिव-इन-चार्ज (ट्यूब्स) की जिम्मेदारियां भी संभालेंगे. वे वाइस प्रेसीडेंट मार्केटिंग और सेल्स (फ्लैट प्रोडक्ट्स) को रिपोर्ट करते रहेंगे और जमशेदपुर से काम करेंगे. उल्लेखनीय है कि ट्यूब्स डिवीजन के ईआईसी संजय एस साहनी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. कंपनी में 9 मार्च को उनका अंतिम कार्य दिवस है.

