
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील UISL के पब्लिक हेल्थ एंड सैनिटेशन (PHS) विभाग को 7वें CII नेशनल EHS अवार्ड्स 2026 में “Best Application & Uses of Digitalization & Technology for EHS” श्रेणी में गोल्ड अवार्ड से सम्मानित किया गया.
यह पुरस्कार कचरा प्रबंधन में डिजिटल तकनीक के सफल उपयोग को मान्यता देता है, जिसने पर्यावरण, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा (EHS) प्रदर्शन को सुदृढ़ किया. मैनुअल व कागजी प्रक्रियाओं को कम कर परिचालन दक्षता बढ़ी तथा स्वच्छता सेवाओं में पारदर्शिता आई.
प्रौद्योगिकी ने दैनिक सफाई कार्यक्रमों को सुव्यवस्थित किया, निगरानी-रिपोर्टिंग बेहतर हुई. फील्ड स्तर पर सुरक्षा-अनुपालन मजबूत हुआ तथा रीयल-टाइम डेटा से योजना, निर्णय लेने व जवाबदेही बढ़ी. नागरिकों को विश्वसनीय सफाई सेवाएं मिलीं.
यह उपलब्धि TSUISL की नवाचार, डिजिटल उत्कृष्टता एवं EHS नेतृत्व के प्रति प्रतिबद्धता दर्शाती है. PHS टीम के स्मार्ट, सुरक्षित शहरी स्वच्छता प्रयासों को सम्मान मिला.

